Latest Updates
-
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद
इन फायदों की वजह से रोजाना एक एवोकैडो खाना है ज़रूरी
इस सीजन में एवोकैडो खाने का अपना एक अलग ही मजा है। इसे हम आम बोलचाल की भाषा में बटर फ्रूट के नाम से भी जानते हैं। यह वसायुक्त फल है जिसमें मौजूद कई ऊर्जावर्धक पोषक तत्व शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं। रिसर्च के अनुसार एवोकैडो खाने वाले लोग ज्यादा पोषक तत्वों और बॉडी मास इंडेक्स वाले होते हैं।
एवोकैडो न खाने वालों की तुलना में ये लोग आमतौर पर ज्यादा स्वस्थ भी होते हैं। एवोकैडो में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व और लगभग 20 तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन के, फोलेट, विटामिन सी, पैन्टोथेनिक एसिड, पोटैशियम, विटामिन बी 6, विटामिन ई और कॉपर आदि शामिल है।

इसमें मोनोअनसैटुरेटेड फैट सहित अच्छी वसा भी मौजूद होती है। यह ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने के साथ ही हॉर्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है।
रोजाना एक एवोकैडो खाने से वजन संतुलित रहता है इसके अलावा यह डायबिटिज, ऑस्टियोआर्थराइटिस के इलाज और शरीर में पोषक तत्वों का एब्जॉर्बशन बढ़ानें में भी मदद करता है। यह कैंसर, लीवर खराब होने और शरीर में विटामिन के की कमी से होने वाली ब्लीडिंग की जोखिम को दूर करता है।
नियमित एक एवोकैडो खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इस आर्टिकल में हम एवोकैडो खाने के ऐसे ही फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हृदयरोग के खतरे को कम करता है
एवोकैडो हमारे कॉर्डियोवैस्कुलर सिस्टम को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। इसमें पोटैशियम और ल्यूटिन जैसे पोषक तत्वों के मिश्रण के अलावा कैरोटीनॉयड, फीनोल जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हृदय संबंधी रोगों के खतरे को दूर करने में मदद करते हैं।

वजन संतुलित रखता है
एवोकैडो खाने से वजन कम होता है। लंच के बाद एवोकैडो का आधा भाग खाने से ज्यादा वजन वाले लोगों को अपने खाने से संतुष्टि मिलती है और यह ज्यादा भोजन करने की इच्छा को कम हो जाती है।

डायबिटिज से बचाव
एवोकैडो ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में मदद करता है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है और डायबिटिज के खतरे को दूर करता है। इसलिए एक एवोकैडो नियमित खाना चाहिए।

जलन से राहत देता है
एवोकैडो में ओलेरिक एसिड नामक मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है जिसमें कई गुण पाए जाते हैं। यह जलन से राहत देने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद
एवोकैडो में ल्यूटिन और जेकेन्थीन होता है जो मैकुलर डिजनरेशन से लड़ता है। शरीर में इन दो पोषक तत्वों की भरपायी और आंखों को स्वस्थ रखने के लिए एवोकैडो खाना जरूरी है।

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है
इस फल को रोजाना खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के साथ ही यह ब्लड ट्राइग्लिसराइड और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

कैंसर से लड़ने में मदद करता है
एक रिसर्च के अनुसार एवोकैडो कैंसर से बचाता है। एक अन्य स्टडी के अनुसार यह कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट को कम करता है। एवोकैडो खाने का यह सबसे सर्वोत्तम फायदा है।

हड्डियां मजबूत रखता है
इस फल को रोजाना खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें विटामिन के, कॉपर और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications