Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सर्दी-जुखाम का रामबाण उपाय है लहसुन, ऐसे करें यूज़
हमारे घरों में लहसुन का प्रयोग खाना बनाने में किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि लहसुन के प्रयोग से आप सर्दी-जुखाम की पल भर में छुट्टी भी कर सकते हैं? लहसुन सर्दी-जुकाम से लड़ने में काफी मददगार हो
हमारे घरों में लहसुन का प्रयोग खाना बनाने में किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि लहसुन के प्रयोग से आप सर्दी-जुखाम की पल भर में छुट्टी भी कर सकते हैं? लहसुन सर्दी-जुकाम से लड़ने में काफी मददगार होता है।
लहसुन में एलिसिन नामक एक रसायण होता है जो एंडी बैक्टेरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल होता है।
अगर आपको बदलते मौसम की वजह से सर्दी जुखाम या गले में खराश हो गई है तो नीचे दिये हुए लहसुन के इन प्रयोगों से इसका इलाज संभव है। आइये जानते हैं इसके बारे में-

कच्ची लहसुन
एक लहसुन को कूंच लीजिये और उसे मुंह में डाल कर 15 मिनट तक के लिये धीरे धीरे चूसिये। इसके अलावा हर 4 घंटे में एक या दो ताजी लहसुन की कली खाएं।

2. लहसुन और शहद
लहसुन को कुचल लें और 15 मिनट के लिये छोड दें। उतनी देर में आप एक टोस्ट गरम करें और उस पर शहद लगाएं। इसके बाद इस टोस्ट पर लहसुन छिड़के और खाएं। इसे नियमित तौर पर खाना होगा।

3. लहसुन और पानी
2 लहसुन की कुचली हुई कलियों को एक गिलास पानी में डालें और रोजाना पियें।

लहसुन और शहद पेस्ट
शहद एंटीबैक्टीरियल होता है जो कि आपको सर्दी से बचाता है। 7 लहसुन को पीसिये और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाइये। फिर इसका 1 - 1 चम्मच दिन भर में खाइये।

लहसुन और संतरे का रस
लहसुन को क्रश कर के 15 मिनट छोड़ दें। इसका 1 छोटा चम्मच खा कर झट से संतरे का रस पी लें। ऐसा रात को सोने से पहले कुछ दिनों तक करें।

लहसुन और टमाटर
3 लहसुन, ½ प्याज, 1 धनिया की पत्ती और 2 टमाटर को मिक्सर में डालें। साथ में तुलसी की पत्ती भी मिला कर महीन पीसे और फिर इसे पी जाएं।

लहसुन की चाय
2 लहसुन को पीस कर उसमें 1 चम्मच अदरक की जड़ डालें। फिर इसे 1 कप पानी में उबालें और जब यह खौलने लगे तब 5 मिनट के लिये धीमा कर दें। फिर इसे आंच से उतारें और छानें। 10 मिनट के बाद इसमें 1 चम्मच कच्ची शहद मिलाएं और पियें।

गार्लिक सूप
एक सॉस पैन में 8 कप वेजिटेबल या चिकन ब्रोथ डालें। फिर इसमें 1 ½ चम्मच ऑलिव ऑइल, 1 कटी लहसुन, 1 तेज पत्ता और चुटकी भर अजवाइन मिलाएं। इसे उबालें और आंच को 30 मिनट के लिये धीमा छोड दें। फिर इसमें स्वाद अनुसार नमक मिला कर सूप को दिन में 3 बार पियें।

लहसुन और घी
लहसुन की पांच कलियों को घी में भुन कर खाएं। ऐसा एक दो बार करने से जुकाम में आराम मिल जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
