Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानिये, अपनी डायट में फ्रूट्स शामिल करने के 6 आसान तरीके
फल खाने से आपको अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जैसा कि आप जानते हैं अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं, तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है।
फल खाने से आपको अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जैसा कि आप जानते हैं अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं, तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है।
सेब ही नहीं आपको रोजाना कम से कम तीन फलों का सेवन करना चाहिए। फल खाने से ना केवल आपका वजन कम होता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।
अगर आपको फल खाना पसंद नहीं है, तो हम आपको कुछ तरीका बता रहे हैं, जिनके जरिए आप आसानी से फलों को अपने रोजाना के खाने में शामिल कर सकते हैं।

1) फ्रूट्स स्मूदी
केवल फल ही नहीं फलों का जूस पीने से भी आपको तमाम लाभ होते हैं। इसके अलावा आप फ्रूट्स की स्मूदी भी ट्राई कर सकते हैं। सुबह के समय केला, बेरी, आम, पपीता आदि फलों की स्मूदी पीने से आपको अधिक फायदा होता है। स्मूदी का टेस्ट और पोषण बढ़ाने के लिए आप स्मूदी में शुगर की बजाय शहद और ड्राई फ्रूट्स मिला सकते हैं।

2) फ्रूट्स चाट
रोजाना सादे फल खाने से आप बोर हो सकते हैं। इसके बजाय आप फ्रूट्स चाट बनाकर खा सकते हैं। कई फलों को काटकर एक बड़ी प्लेट में रख लें और ऊपर से मसाला डालकर खाएं। भला फलों का पोषण प्राप्त करने के लिए इससे हेल्दी और टेस्टी तरीके कुछ हो सकता है क्या?

3) फ्रूट्स सलाद
जब आप सलाद बनाते हैं, तो उसमें कुछ फल भी शामिल करें। तरबूज और फेटा चीज का सलाद एक क्लासिक कॉम्बो है लेकिन आप सलाद में लेट्स के पत्ते, प्याज, ककड़ी, सेब, अखरोट, अनानास आदि भी शामिल कर सकते हैं। यकीनन फ्रूट्स और वेजिटेबल का सलाद आपको पसंद आएगा।

4) मिक्स फ्रूट्स जूस
वैसे फ्रूट्स जूस इतना बेहतर विकल्प नहीं है जितने की फल होते हैं, क्योंकि इससे आपको फाइबर नहीं मिल पाते हैं। इसलिए जूस बनाते समय आपको कई फलों का इस्तेमाल करना चाहिए। आप अंगूर, अनार, सेब आदि को मिलाकर जूस बना सकते हैं। इससे आपको विभिन्न फलों के लाभ मिल जाएंगे। आपको अपने जूस में शुगर नहीं मिलानी चाहिए क्योंकि फलों में पहले से ही नैचुरल शुगर होती है।

5) शाम के नाश्ते में खाएं फ्रूट्स
फल खाने के लिए कोई एक समय निर्धारित कर लें। शाम का समय फल खाने के लिए सांसे सही होता है. जब आप एक समय निर्धारित कर लेंगे, तो यकीन मानिए आप रोजाना फल खाना शुरु कर देंगे।

6) फलों को अपने आसपास रखें
जरूरी नहीं है कि आप सभी फलों को फ्रिज में रखें. कुछ फल ऐसे होते हैं, जिन्हें आप फ्रूट्स बास्केट में रख सकते हैं। इससे वो आपको आकर्षित करते हैं। यानि जब आपका मन भी नहीं होता, तब भी आप फल खाने को मजबूर हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
