Latest Updates
-
डायबिटीज की दवा मेटफॉर्मिन कैसे डालती है दिमाग पर असर, 60 साल बाद रिसर्च में हुआ खुलासा -
चेहरे से झाइयां हटाने के लिए शहद का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, फेस पर आएगा इंस्टेंट निखार -
चेहरे के अनचाहे बालों और मूंछों से हैं परेशान? आजमाएं ये जादुई उबटन, पार्लर जाना भूल जाएंगे -
Kamada Ekadashi 2026: 28 या 29 मार्च, कब है कामदा एकादशी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
नवरात्रि में जन्मीं बेटियों के लिए मां दुर्गा के 108+ सबसे सुंदर नाम और उनके अर्थ, देखें लिस्ट -
Ram Navami 2026 Upay: राम नवमी पर प्रभु राम को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 उपाय, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि -
क्या लग सकता है 'एनर्जी लॉकडाउन'? LPG से पेट्रोल तक बाबा वेंगा की 3 भविष्यवाणियां जो सच होती दिख रहीं -
Ram Navami Wishes in Marathi: राम जन्मोत्सवाच्या हार्दिक शुभेच्छा! मराठी में दें रामनवमी की शुभकामनाएं -
Ram Navami 2026 Wishes: जिनके मन में श्री राम हैं...राम नवमी पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Ram Navami 2026 Sanskrit Wishes: 'अस्तु शुभं रामनवमी', अपनों को भेजें ये खास संस्कृत श्लोक और संदेश
वर्कआउट के बाद एनर्जेटिक बने रहने के लिए अपनाएं ये 12 टिप्स
इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि वर्कआउट के बाद आप एनर्जी कैसे पाएं। वर्कआउट के बाद अपनी खोई एनर्जी को वापस पाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं।
खुद को पूरी तरह फिट रखने के लिए उसके अनुरूप वर्कआउट करना काफी जरूरी है। इसके अलावा आपको यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि आप उतना ही वर्कआउट करें जिससे कि आपको थकान न हो। वर्कआउट के बाद थकान महसूस करना सामान्य बात है और इसकी वजह से वर्कआउट छोड़ना भी एक आम बहाना है। इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए हम कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिसे वर्कआउट के बाद करने से आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
इन टिप्स को अपनाकर आप खुद को काफी तेजी से रिकवर कर सकते हैं। रोज का कामकाज आपको सुस्त कर देता है। आप डिहाइड्रेशन और मसल्स ग्लाइकोजन की कमी के चपेट में आने लगते हैं और इसकी वजह से आपको उतनी एनर्जी नहीं मिल पाती। जब तक हम सही तरीके से रिकवर होने का उपाय नहीं खोजते तब तक हमारी मांसपेशियों का विकास नहीं होता है।

वर्कआउट के बाद रिकवर होना हमारी मुख्य प्राथमिकता होती है। इसी दौरान हमारे शरीर की मांसपेशियां विकसित होती हैं ना कि तब जब हम जिम में वर्कआउट कर रहे होते हैं। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि वर्कआउट के बाद आप एनर्जी कैसे पाएं। वर्कआउट के बाद अपनी खोई एनर्जी को वापस पाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं

1. एयरफ्लो एपरेल:
वर्कआउट के लिए पहने जाने वाला एपरेल वर्कआउट सेशन के दौरान और उसके बाद एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अपने शूज, पैन्ट औऱ सही कपड़े का चुनाव करें। अगर आपका कपड़ा कूल और ड्राई होगा तो आप वर्कआउट के बाद थकान महसूस नहीं करेंगे।

2. हेयर टाई:
वर्क आउट के समय आपके लंबे बाल आपको परेशान कर सकते हैं। इसकी वजह से माथा, गले औऱ पीठ पर खुजली हो सकती है। फैब्रिक हेयर टाई का इस्तेमाल कर आप इस परेशानी से बच सकते हैं इससे आप कूल रहेंगे औऱ यह आपको पसीने से दूर रखेगा। यह वर्कआउट के बाद खुजली की समस्या से भी बचाने में मदद करता है।

3. टॉवेल:
वर्कआउट के दौरान अपने साथ एक सूखी टॉवेल रखें। वर्कआउट करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी हाथो से चेहरे को न छुएं क्योंकि इससे आपके चेहरे पर बैक्टीरिया पहुंच सकता है।

4. कूल डाउन:
वर्कआउट के बाद बॉडी टेम्परेचर को कम करना जरूरी है। अपने हाथ और गर्दन को ठंडे पानी से धोएं क्योंकि गर्दन को ठंडा रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।

5. डियोड्रेंट:
वर्कआउट के दौरान किसी ऐसे डियोड्रेंट का इस्तेमाल करें जो लंबे समय तक आपको पसीने की दुर्गंध से दूर रखे। पसीने की दुर्गन्ध को दूर करने के लिए आप वर्कआउट के बाद डियोड्रेंट को दोबारा लगा सकते हैं।

6. ड्राई शैंपू:
वर्कआउट के बाद आपके बाल और सिर की त्वचा पसीने से भीग जाती है। इसलिए हेयर लाइन और गर्दन के पीछे पसीने की नमी को दूर करने के लिए हेयर ड्रायर का प्रयोग करें। आप बालों की जड़ों और पसीने वाली जगहों पर ड्राई शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

7. फ्रेश वाइप्स:
वर्कआउट के दौरान यह जरूरी है कि आप अपने चेहरे से लगातार पसीने को पोछते रहें। इसके लिए आप वेट वाइप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि ये चेहरे को पूरी तरह क्लीन भी कर देते हैं और इसके इस्तेमाल में पानी की ज़रूरत भी नहीं पड़ती है।

8. बॉडी ऑयल:
वर्कआउट के बाद बॉडी ऑयल लगाने से आपको आराम महसूस होगा। बाजार में लैवेंडर, रोज, चेरी जैसे कई तरह के ऑयल मौजूद हैं।

9. स्पंज शीट्स:
आपको अपने बैग में ऑयल सोखने वाली एक स्पंज शीट्स रखनी चाहिए। ये शीट्स वर्कआउट के बाद त्वचा की सतह से ऑयल को एब्जार्ब कर लेती हैं।

10. हाइड्रेट:
वर्कआउट के बाद आपको डिहाइड्रेशन से बचना चाहिए। वर्कआउट के बाद कुछ देर तक रिलैक्स करें उसके बाद एक बोतल पानी पिएं। यह आपको फ्रेश रखेगी और शरीर में पानी की पूर्ति होगी। इसकी जगह आप स्पोर्ट्स एनर्जी ड्रिंक भी ले सकते हैं जो आपके शरीर में विटामिन, मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करेगा।

11. पोषण:
वर्कआउट के एक घंटे के अंदर ही कुछ हेल्दी चीजें जरूर खाएं। यह आपके शरीर को तेजी से रिकवर करने में मदद करता है और शरीर के टिश्यूज को मजबूत करता है। अपनी डाइट में हाई क्वालिटी के प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट शामिल करें।

12. मिल्क या स्मूथी:
ट्रेनिंग सेशन के बाद एक गिलास दूध आपके डैमेज मसल को रिकवर करने में काफी मदद करता है। वर्कआउट के बाद दूध का सेवन सभी पेय पदार्थों में सबसे उत्तम है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन औऱ इलेक्ट्रोलाइट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











