Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
एसिडिटी से राहत पाने का अब तक का सबसे सस्ता और आसान उपाय
आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और अनियमित खान-पान की वजह से लोगों में एसिडिटी की समस्या बेहद आम हो गई है। आमतौर पर तली-भुनी चीज़ें और मसालेदार भोजन के सेवन से पेट में गैस बनने लगती है।
आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और अनियमित खान-पान की वजह से लोगों में एसिडिटी की समस्या बेहद आम हो गई है। आमतौर पर तली-भुनी चीज़ें और मसालेदार भोजन के सेवन से पेट में गैस बनने लगती है।
एसिडिटी की वजह से पेट में दर्द, छाती में जलन और कई बार सिर में दर्द की समस्या होने लगती है। एसिडिटी के इलाज के लिए बाजार में कई तरह की दवाएं मौजूद हैं लेकिन आप एक घरेलू उपचार भी इससे राहत पा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं अजवाइन और काले नमक की।

अजवाइन और काला नमक ही क्यों
अजवाइन के बीज प्रोटीन, फैट, मिनरल्स, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरे हुए हैं। इनमें कैल्शियम, थाइमिन, रिबोफ़्लिविन, फास्फोरस, आयरन और नियासिन जैसे आवश्यक तत्व होते हैं। इसमें बायो केमिकल यौगिकों जैसे थेइमोल, पैरा सिमाइन, पिनिन और टेरपीनें शामिल हैं।
दूसरी तरफ, काले नमक में सोडियम क्लोराइड होता है और सोडियम सल्फेट, मैग्नीशियम और आयरन जैसे केमिकल तत्व होते हैं।

अजवाइन के बीजों में मौजूद थमौल में एंटैसिड प्रॉपर्टी है जो पेट में एसिड रिफ्लेक्स और एसिड का उत्पादन कम करने में मदद करती है। यह अम्लता से पेट के श्लेष्म झिल्ली को भी राहत देता है, पेट में भारीपन की भावना को कम करता है और पाचन में सुधार करता है।
जबकि काला नमक पेट में परेशानी, अम्लता और अन्य पाचन समस्याओं को दूर करता है। अजवाइन के साथ काले नमक का सेवन गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
ऐसे करें इस उपाय का इस्तेमाल
दो चम्मच अजवाइन के बीजों को फ्राई पैन में गर्म कर लें और पाउडर बना लें। इसमें दो चम्मच काला नमक डालें और मिक्स कर लें। दिन में दो बार आधा चम्मच पाउडर गर्म पानी के सह खाएं।
इस बात का रखें ध्यान
अजवाइन के बीजों का अधिक सेवन ना करें, इससे आपको उल्टी, सिरदर्द, मतली और एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा दिन में दो बार से अधिक ना खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
