Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
जानिए दिमाग के लिए कैसे हानिकारक है सोडा और डायट सोडा
शायद आप नहीं जानते होंगे कि सोडा वाटर, आपके दिमाग के लिए कितना हानिकारक होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, डायट सोडा भी दिमाग के लिए बहुत खराब हो सकता है।
आजकल की जीवनशैली में सोडे का सेवन आम हो गया है। सोडा वाटर, सोडे से बनी ड्रिंक्स जैसे- सॉफ्ट ड्रिंक, फिज्जी ड्रिंक सभी आम आदमी की ज़िदंगी का हिस्सा बन चुके हैं।
लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि सोडा वाटर, आपके दिमाग के लिए कितना हानिकारक होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, डायट सोडा भी दिमाग के लिए बहुत खराब हो सकता है।

रेगुलर और डायट सोडा दिमाग के लिए क्यों सही नहीं
इसमें कैफीन होता है जो आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है जिससे आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इससे आपका ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ सकते हैं। अधिक मात्रा में इसके सेवन से आपका दिमाग इसका आदि हो सकता है।
इसमें शुगर की मात्रा भी अधिक होती है, जिसे केमिकल ब्रेन -डराइव्ड न्यूरोट्रॉफिक फैक्टर (बीडीएनएफ) के स्तर को कम करने के लिए कहा जाता है। इसका लेवल कम होने से मेमरी कम होती है। इससे आपको अल्जाइमर का खतरा होता है।

रेगुलर सोडा से ज्यादा डायट सोडा क्यों हानिकारक है
डायट सोडा में कैफीन होता है, इसलिए इसका आपके दिमाग पर नियमित सोडा के समान प्रभाव पड़ता है। हालांकि इसमें चीनी नहीं होती है इसलिए बहुत से लोग मानते हैं कि यह ठीक है।
डायट सोडा में एस्पेरेट और साइक्लेमाइट जैसे आर्टिफीसियल स्वीटनर की मात्रा अधिक होती है, जोकि शुगर की तुलना में बहुत खराब हैं। इनसे आपको स्ट्रोक, अल्जाइमर रोग और डेमिन्टिया का अधिक खतरा होता है। एक शोध के अनुसार, रोजाना एक डायट सोडा पीने वालों को स्ट्रोक और डेमिन्टिया का तीन गुना अधिक खतरा होता है।

इस बात का रखें ध्यान
आपको बता दें सोडा पीने से दिमाग को नुकसान होता है, इसे रिसर्च द्वारा स्थापित किया गया है। इनके बीच का कारण और प्रभाव स्थापित नहीं है। निश्चित रूप से इस तरह की ड्रिंक से कोई लाभ नहीं होता है। इसलिए सोडा पीने से बचें. हेल्दी रहने के लिए इसके बजाय आपको फ्रेश जूस या पानी पीना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
