Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
आलू से लेकर चिकन तक, अगर दुबारा किए गए गर्म तो बन जाते हैं जहरीले
कुछ पकाए हुए पदार्थों को फिर से गर्म करने पर वे ज़हरीले हो जाते हैं| कुछ खाद्य पदार्थों को जब फिर से गर्म किया जाता है तो वे ज़हरीले हो जाते हैं|
हम अक्सर बचे हुए खाने को फिर से गर्म करके खाते हैं ताकि वह व्यर्थ न जाएँ| आम तौर पर बचे हुए खाने को गर्म करने की आदत अक्सर कॉलेज के छात्रों या उन लोगों को होती है जो पेइंग गेस्ट रहते हैं|
हालाँकि आयुर्वेद के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थों को गर्म करने से कोई समस्या नहीं होती परन्तु कुछ पदार्थों को पुन: गर्म करना घातक हो सकता है|
कुछ पकाए हुए पदार्थों को फिर से गर्म करने पर वे ज़हरीले हो जाते हैं| तो आपके स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए आपको यह बात जानना आवश्यक है कि आपको कौन से पदार्थ पुन: गर्म करने चाहिए अथवा नहीं|

1) आलू
जी हाँ, यह फिर से गर्म किया जाने वाला सबसे आम खाद्य पदार्थ है| परन्तु यदि पकाए गए आलुओं को ठंडा करके फ्रिज में नहीं रखा गया तो गर्म तापमान के कारण इसमें बॉटूलिस्म नामक बैक्टीरिया बन जाते हैं| ये बैक्टीरिया माइक्रोवेव में आलू को पुन: गर्म करने के बाद भी नष्ट नहीं होते।

अंडे
अण्डों को जब बहुत अधिक तापमान पर उबाला जाता है तो वे ज़हरीले हो जाते हैं| स्क्रम्बल्ड अंडे या उबाले गए अंडे को कभी भी फिर से गर्म न करें क्योंकि ऐसा करने से इसमें उपस्थित प्रोटीन खराब हो जाता है| इससे आपके पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है|

पालक
पालक में नाइट्रेट पाया जाता है जो नुकसानदायक नहीं है| परन्तु इसे बहुत अधिक समय तक गर्म और पुन: गर्म करने से यह नाइट्रोस्माइन में बदल जाता है जिनमें से कुछ कैंसरकारक भी होते हैं| अत: सावधान रहें|

मशरूम
मशरूम को पकाने के बाद उसे तुरंत खा लें| यदि आप इसे बनाने के बाद कुछ देर के लिए रख देते हैं तो इसमें उपस्थित प्रोटीन को पचाना कठिन हो जाता है|

शलगम
शलगम में भी नाइट्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है| अत: इसे कभी भी फिर से गर्म नहीं करना चाहिए बल्कि इसे ठंडा ही खाना चाहिए|

चुकंदर
चुकंदर में नाइट्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के लिए अच्छा होता है| परन्तु इसे पुन: गर्म नहीं करना चाहिए|



Click it and Unblock the Notifications