Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
सेहत सुधर जाएगी अगर पीना शुरु कर देंगे ओट मिल्क, जाने इसके 9 फायदे
क्या आपने जई का दूध यानी ओट मिल्क के बारे में सुना है? कई लोग इस समय डेयरी प्रोडक्ट से दूर हो रहें हैं, और उसकी जगह सब्ज़ियों को दे रहें हैं। यह सिर्फ पाचन तंत्र के लिए ही अच्छा नहीं है बल्कि इसमें कई सारे स्वस्थवर्धक गुण हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको ओट मिल्क को पीने के फायदों के बारे में बातएंगे।
कैसे बनाये ओट मिल्क और इसे कैसे पीएं?
यह उनके लिये काफी अच्छा है जिन्हें लैक्टोज से एलर्जी है। इसके साथ आप इसको कॉफी या चॉकलेट के साथ मिला कर पी सकते हैं। साथ आप इससे क्रीम, सॉस, स्मूदी और पेस्ट्री में डाल कर भी बना सकते हैं। इसे आप बना बनाया बाजार से ले सकते हैं (कुछ ब्रांड्स इसे वेनिला या चॉकलेट फ्लेवर के साथ भी बेचते हैं) और अगर आप चाहें तो इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसे घर पर तैयार करने की विधि -

सामग्री
- 6 बड़े चम्मच ओटमील (60 ग्राम)
- 4 गिलास पानी (1 लीटर)
बनाने की विधि
- ब्लेंडर में ओटमील डालें।
- अब इसमें पानी मिलाएं और तब तक चलाएं जब तक यह मिश्रण सफ़ेद ना हो जाये
- अब इसे छान लें इसके लिए आप सूती कपडे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसमें निकले तरल पदार्थ को दूध की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं और बचे हुए से आप पेस्ट्री या कोई अन्य चीज़ बना सकती है।
- इसके बाद अगर आपको यह और गाढ़ा चाहिए तो आप इसके लिए उसमें 1 या 2 बड़ा चम्मच ओटमील मिला सकती है। वही अगर आपको इसका तरल पदार्थ ज्यादा रखना है तो इसमें और पानी मिला दें।
- इसे मिठास लाने के लिए आप इसमें शहद या ब्राउन शुगर मिला सकती है।

ओट्स के दूध के लाभ
ओट्स के दूध में प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन और रेशेदार पदार्थों अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। यही नहीं इसे फाइबर की ज्यादा मात्रा होने की वजह से इसे पचाने में भी आसानी होती है।

1. यह शरीर साफ करता है
इसे पीने से आपके पेट की सफाई होती है। इसमें कई सारे स्वस्थवर्धक गुण होते हैं जिससे पेट की ऐठन ठीक होती है और आपका पेट साफ़ रहता है। यह कब्ज को दूर कर, पेट खराब होने की समस्या से निजात दिलाने में सहायक है।

2. बढ़ती उम्र को रोके
इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जिससे शरीर बाहरी हानिकारक प्रभावों बचा रहता है। जिससे कई बीमारियां होती है और शरीर उम्र से ज्यादा बूढ़ा लगने लगता है।

3. सूजन कम करे
ओट्स में पाए जाने वाले फाइबर की वजह से हमारे आंत और मलाशय मजबूत रहते हैं और इन को काफी फायदा पहुंचता है। इसलिए सुबह खली पेट ओट मिल्क पीना चाहिए।

4. ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
ओटमिल्क को हर रोज़ नाश्ते में पीने से आपका ब्लड प्रेशर ठीक रहता है और इसके साथ साथ अगर आपको डायबिटीज है तो यह भी कंट्रोल में रहती है। तो इसलिए इन बीमारियों में आप ओटमिल्क जरूर पियें।

5. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
ओटमिल्क में ओमेगा 3 और 6 अन्सैचरेटिड पाया जाता है। जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) और ट्राइग्लिसराइड्स कम होता है। इसके साथ अगर आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है तो आपको दिल के रोग होने की समस्या नहीं होगी।

6. यह अपच ठीक करता है
ओटमिल्क पेट संबंधी रोगों में भी काफी लाभ देता है। यह कब्ज को दूर कर, पेट खराब होने की समस्या से निजात दिलाने में सहायक है।

7. तंत्रिका तंत्र को ठीक रखता है
इस में भरपूर मात्रा में फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है जो कि हमारे दिमाग में सेरोटोनिन की मात्रा को बढ़ाता है। यह दिमाग को शांत रखने और आपका मूड भी अच्छा रहता है। इसमें ऐंटि-ऑक्सिडेंट और विटामिन पाए जाते हैं जो कि तनाव से लड़ने में मदद करते हैं।

8. मांसपेशियों और हड्डियों को स्वस्थ रखे
ओट मिल्क में प्रोटीन पाया जाता है जो मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद करता है। अगर व्यायाम करने के बाद आपको दर्द होता है तो यह उसमें भी आराम दिलाता है।

9. वजन घटने में मदद करे
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसमें मौजूद कम फैट और कम कैलोरी कंटेंट और फाइबर की अधिक मात्रा होने के कारण यह वजन घटाने के लिए सबसे उत्तम है।



Click it and Unblock the Notifications