Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
सर्दियांं आने पर खाएं ये फल और सब्जियां, रहेगी बीमारी दूूूर
सर्दी की तेज ठंड ना केवल आपके रहन सहन, परिधान को प्रभावित करती है, बल्कि यह आपके हीटर का बिल भी बढ़ा देती है। आपके शरीर में भी इस समय एनर्जी, पाचन और खाने से जुड़े कई बदलाव होते हैं।
जैसा कि आप सबको पता है कि सर्दियाँ आ रही हैं ऐसे में ज़रूरी है आप भी मौसम के इस मिजाज के अनुसार बदलें और अपने खाने में सर्दी की खास सब्जियाँ खाएं। इससे ना केवल शरीर को पोषक तत्व मिलेंगे बल्कि शरीर सुरक्षित भी रहेगा।
सर्दी में आने वाले ऐसे कई फल और सब्जियाँ हैं जिनमें पोषक तत्व भरपूर होते हैं इन्हें आप अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।

पालक:
टमाटर की तरह ही पालक में भी एंटी-ओक्सीडेंट्स होते हैं जो कि फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है जिससे न्यूरोन के सिगनल्स की स्पीड बढ़ती है और आपका दिमाग ज़्यादा तेज होता है। यह विटामिन सी से भी भरा होता है जो कि शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है और शरीर में एंटी-ओक्सीडेंट्स का लेवल बढ़ाता है।
अनार
अनार में एंटी-ओक्सीडेंट्स की अच्छी ख़ासी मात्रा होती है (अन्य फलों के जूस से ज़्यादा) इसके रोज़ाना एक कप का सेवन फ्री रेडिकल्स को बैड एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण से दूर रखता है।
स्वीट पोटेटो
स्वीट पोटेटो में रोज़ाना का 65 प्रतिशत विटामिन सी होता है और साथ ही इसका ग्लेसिमिक इंडेक्स 17 ही होता है। यह फाइबर से भरा होता है, यह इंसुलिन को बढ़ाकर ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, यह पेट के मोटापे को भी कम करता है।

सेव
यह सर्दियों का एक बेहतरीन फल है। यूएसडीए के फूड न्यूट्रियंट डेटाबेस के अनुसार एक माध्यम सेव में 95 कैलोरी होती हैं, विटामिन सी की अच्छी ख़ासी मात्रा होती है और 4 ग्राम फाइबर भी होता है। यह फल आपके दिल को भी दुरस्त करता है।
साइट्रस (खट्टे फल)
नींबू, संतरा और अंगूर जैसे फल भी सर्दियों में खाये जा सकते हैं। इन फलों में विटामिन सी भरपूर होता है, एक माध्यम संतरा में 100 प्रतिशत रोज़ाना की डोज़ मिल जाती है।

फलियाँ
फलियाँ पोषण का अच्छा स्त्रोत हैं। इनमें लाइसिन होता है, जो कि शानदार एमिनो एसिड होता है, यह शरीर के फैटी एसिड को एनर्जी में बदलती है जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इनमें फोलेट भी होता है जो कि एक विटामिन बी है, यह न्यूरो ट्रांसमिटर्स को प्रभावित करता है और आपके मूड को बेहतर करता है।
बैंगन
बैंगन में पोटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो कि मेटाबोलिज़्म के लिए अच्छा है, और मैग्निशियम मसल्स को रिलेक्स करता है और नींद अच्छी आती है। यदि आपके शरीर में विटामिन बी और के की कमी है तो यह आपके लिए है। इसमें नसुनीन होता है जो कि एक शक्तिशाली फ़िटेनट्रिएंट है और एंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं, जो कि उम्र के असर को कम करते हैं।
विंटर स्क्वेस
इसकी कई क्वालिटीज़ होती हैं जैसे बटरनट, एक्कोर, डेलाकाटा और स्पेगेटी आदि। ये सर्दियों में खास हैं। इनके एक कप में लगभग 80 कैलोरी और 214 प्रतिशत विटामिन ए होता है और साथ ही 33 प्रतिशत विटामिन सी होता है। यह विटामिन बी6, के, पोटेशियम और फोलेट का भी अच्छा स्त्रोत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
