Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
जानिए नाभि में नारियल लगाने से होते हैं क्या क्या फायदे

जैसा कि आप सब जानते हैं कि नारियल का तेल खाने पीने में इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही इसमें सेचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ही अधिक होने के कारण इसकी न्यूट्रीशनल वैल्यू बहुत ज्यादा होती है। इसमें सेचुरेटेड फैट होने की वजह से इसका इस्तेमाल एक औषधि के रूप में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि नाभि में इसको लगाने से यह आपको ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ देता है।
हजारों साल पहले से ही नारियल के तेल का आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह माना जाता है कि यह तेल आपके शरीर के आतंरिक अंगो को कई सारे लाभ देता है और उन्हें बहुत सी बीमारियों से बचाता है। आइये हम आपको नारियल के तेल से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

1- फर्टिलिटी बढाता है: बहुत लम्बे समय से ऐसा विश्वास है कि नारियल का तेल आपकी फर्टिलिटी रेट को बढाने का काम करता है क्योंकि इसमें इसे बढाने वाले ट्राईग्लिसराइड पाए जाते हैं।
2- सर्दी में आराम देता है: नारियल का तेल ऐथलिटों की उर्जा को बढ़ाकर उनकी फिजिकल स्थिति को बढाता है। इसके अलावा यह सर्दी में होने वाले बुखार से भी बचाता है।

3- पेट की मांसपेशियों में खिंचाव और मासिक धर्म में आराम: नारियल का तेल अपने एंटी-आक्सीडेंट गुण के कारण आपके पेट की मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव की वजह से होने वाले दर्द में आराम देता है।

4- आँखों के लिए अच्छा है: नारियल तेल के इस्तेमाल से आपकी नजर बहुत अच्छी होती है।
नारियल तेल का नाभि पर इस्तेमाल करने का तरीका:
1- सबसे पहले रुई लें
2- इस रुई को नारियल तेल में डुबो दें
3- फिर इसे अपने नाभि पर कुछ देर के लिए रख दें
4- फिर 15 मिनट तक वहाँ मसाज करें।
यह क्यों लाभकारी है:
नाभि एक ऐसी जगह है जहां से बच्चा अम्बलिकल कॉर्ड के द्वारा अपना न्यूट्रीशन लेता है। इस जगह से कई सारी नर्व एक दुसरे से जुडी रहती हैं। इसलिए इस जगह पर इस तेल का इस्तेमाल करने से यह आपके आतंरिक अंगो के लिए भी फायदेमंद होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications