Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
नींबू + शहद + लहसुन = ठंड और फ्लू की छुट्टी
कुछ पोषण विशेषज्ञों के अनुसार पका प्याज, लहसुन और अन्य इसी तरह के खाद्य पदार्थ हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि इन्हें पकाने से इनके अंदर के एलिसिन में सुधार आता है जिससे इनका प्रभाव और ज्यादा बढ़ जाता है। कई मामलों में कच्ची प्याज खाने से बेहतर होता है।
आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत ही सरल और बेहद हेल्दी नुस्खा बताएंगे जो आपको ठंड और फ्लू के मौसम में जरुर उपभोग करना चाहिये। यह नुस्खा आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को सुपरचार्ज करने में मदद करेगा।

फ्लेवोनोइड और सल्फर युक्त पोषक तत्वों के अनूठे संयोजन की वजह से, एलियम सब्जियां, जैसे कि लहसुन को आहार में नियमित शामिल करना चाहिये। एक शोध के अनुसार आपको अपने दैनिक भोजन मेंएलियम सब्जी, जैसे लहसुन को जरुर शामिल करना चाहिये।
यदि आप लहसुन को अपने भोजन में प्रयोग करने की सोंच रहे हैं तो कम से कम 1/2 कली लहसुन जरुर शामिल करें। और यदि आप 2 से अधिक व्यक्तियों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं, तो आपको कम से कम 1-2 लहसुन की कलियों का उपयोग करना चाहिए।

वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एक अध्ययन के मुताबिक, लहसुन एंटीबायोटिक से 100 गुणा अधिक प्रभावी है। खाना पकाने के दौरान लहसुन की शक्ति को बढ़ाने के लिए आपको इसे कम से कम 10-15 मिनट तक काट कर रख के छोड़ देना चाहिये। यह नुस्खा बहुत आसान है और इसका आपके स्वास्थ्य पर काफी अच्छा असर पड़ेगा, खासकर फ्लू और सर्दी के मौसम में।
निम्न नुस्खा अपनाने से आपकी इम्यूनिटी बढेगी, जिससे आपको मौसमी बीमारियां नहीं होंगी। यह एक नींबू के छिलके के अंदर डाल कर पिया जाता है। हमारा सुझाव है कि आप आप इस फ्लू के सीज़न में (आमतौर पर जनवरी से मार्च तक) के दौरान, इनमें से एक या दो शॉट्स को ग्रहण करें। आइये अब जानते हैं ये शॉट्स बनाएं कैसे जाते हैं...

कच्ची शहद, लहसुन और नींबू शॉट्स
आवश्यक सामग्री:
- 1 नींबू
- लहसुन की 1-2 कलियां
- 1/8 चम्मच काली मिर्च
- शहद का 1 बड़ा चमचा
तैयारी:
चरण 1 - सबसे पहले आपको नींबू को आधे भाग में काटना होगा।
चरण 2 - एक छोटे से कटोरे में आधा नींबू निचोड़ कर डाल दें। आधे हिस्से वाले नींबू को भी निचोड़ कर उसके रस को अलग रख दें जिससे आप उसके छिलके को बाद में यूज़ कर सकें।
चरण 3 - लहसुन काट लें और इसे कम से कम 10 मिनट तक यूं ही छोड़ दें। फिर इसे काली मिर्च और नींबू के रस के साथ मिलाएं।
चरण 4 - फिर इस नींबू और लहसुन वाले मिश्रण के ऊपर शहद डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।
चरण 5 - अब पूरे मिश्रण को नींबू के आधे कटे छिलके मे डालें (जो आपने चरण 2 में से रस निकाला था)। इस शॉट को पूरे नींबू के गूदे सहित एक बार मे ही पी जाएं। इसे अपने हाथ मे एक कप के रूप मे पकड़ना है। इस रेसिपी को दुबारा 4 घंटे के बाद दोहराएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
