Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
रोजाना एक कटोरी दही खाने से होते हैं ये 10 फायदे
गर्मियों के दिनों में पेट को ठंडा रखने के लिए रोजाना दही या योगर्ट का सेवन ज़रूर करना चाहिये। इसमें पोषक तत्वों की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिससे शरीर के लिए ज़रूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।
जिन लोगों को दूध का स्वाद अच्छा नहीं लगता है उनके लिए दही एक बेहतर विकल्प है। योगर्ट के नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां, ऑस्टियोपोरोसिस का ख़तरा कम हो जाता है।
योगर्ट में मौजूद कैल्शियम आपके दांतों और हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक है और आपको बता दें कि सिर्फ एक कटोरी योगर्ट से ही आपको रोजाना के लिए ज़रूरी कैल्शियम का 49% हिस्सा हासिल हो जाता है। इसके अलावा योगर्ट के सेवन से मेटाबोलिज्म बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
इसलिए हम आपको सलाह देते हैं कि आप रोजाना इसका सेवन करें। इस आर्टिकल में हम आपको योगर्ट के कुछ ख़ास फायदों के बारे में बता रहे हैं।

पाचन तंत्र बेहतर होता है :
अगर आप हमेशा पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो यह ज़रूरी है कि शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिंन को जल्दी बाहर निकला जाए। ऐसे में योगर्ट का सेवन बहुत मददगार होता है। इससे न सिर्फ पाचन बेहतर होता है बल्कि टॉक्सिंन से भी छुटकारा मिल जाता है।

वजन कम करने में मददगार :
योगर्ट में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बहुत ज्यादा रहती है जिस वजह से ये पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और मेटाबोलिज्म को बढ़ा देते हैं। मेटाबोलिज्म रेट बढ़ जाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

शरीर को मजबूत बनता है:
योगर्ट में ऐसे गुण होते हैं जिस वजह से इसके सेवन से इम्युनिटी पॉवर दिनों दिन बढ़ती जाती है। कुछ दिनों नियमित सेवन करने के बाद आपकी इम्युनिटी पॉवर इतनी अच्छी हो जाती है कि आप किसी भी तरह के इन्फेक्शन की चपेट में नहीं आ पाते हैं।

आंत में होने वाले इन्फेक्शन से बचाव :
कई बार आपके खराब खानपान का बुरा असर आपकी आंतों पर पड़ने लगता है और ऐसे में आंतों में इन्फेक्शन होने का डर रहता है। ऐसे में अगर आप रोजाना योगर्ट का सेवन करते हैं तो इससे डायरिया और आंतों से जुड़े इन्फेक्शन का ख़तरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसलिए हर डॉक्टर रोजाना एक कटोरी या कम से कम हफ्ते में एक बार योगर्ट खाने की सलाह ज़रूर देते हैं।

वैजाइनल इन्फेक्शन से बचाव :
आपको बता दें कि योगर्ट के सेवन से वैजाइना या उसके आस पास वाले हिस्से में होने वाले इन्फेक्शन से काफी राहत मिलती है। अगर आप यीस्ट इन्फेक्शन से परेशान हैं तो योगर्ट का सेवन बढ़ा दें।

हड्डियों की मजबूती में मददगार :
रोजाना एक कटोरी दही खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता रहता है और इस वजह से आपकी हड्डियाँ मजबूत बनी रहती हैं। आपको बता दें कि दूश की तुलना में योगर्ट में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है।

हाई ब्लड प्रेशर से बचाव
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं तो ऐसे में आपको रोजाना एक कटोरी योगर्ट ज़रूर खाना चाहिये। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। बेहतरीन परिणाम के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें और साथ में एक कटोरी योगर्ट खाएं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार :
योगर्ट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। अपनी डाइट में फ्राइड और अधिक फैट युक्त चीजों का सेवन कम करें और रोजाना एक कटोरी योगर्ट ज़रूर खाएं। इससे बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

दांतों के लिए फायदेमंद :
बहुत ज्यादा मीठा खाने की वजह से दांतों में कैविटी की समस्या होने लगती है लेकिन योगर्ट के सेवन से इस सडन से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड दांतों और मसूड़ों को सडन से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना लंच में योगर्ट का सेवन ज़रूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
