Latest Updates
-
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन -
जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को 'रामायण' के लिए कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे मिला भगवान 'राम' का रोल -
Sawan Somwar 2026: कब है सावन का पहला सोमवार? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर महसूस होती है थकान? जानिए इसके पीछे की वजह -
National Film Awards 2026: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए विनर्स लिस्ट -
National Ice Cream Day 2026: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन? जानिए इतिहास और भारत में कैसे पहुंची आइसक्रीम -
बारिश के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये दालें, वरना बढ़ सकती है पेट में गैस और अपच की परेशानी -
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
शाम होते-होते फूल जाता है आपका पेट? ये बैली फैट नहीं ब्लोटिंग है, जानें 5 बड़े कारण और सही डाइट -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी की रथ यात्रा में जा रहे हैं? इन 7 मशहूर लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें
क्या आप पोर्क खाते हैं? तो किसी भी कीमत पर यह आर्टिकल पढ़ें
बहुत से लोग पॉर्क यानि सुअर का मांस खाना पसंद करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि मीट खाने से आपको कई फायदे होते हैं। मीट में प्रोटीन होता है जो मसल्स निर्माण के लिए जरूरी है।
बहुत से लोग पॉर्क यानि सुअर का मांस खाना पसंद करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि मीट खाने से आपको कई फायदे होते हैं। मीट में प्रोटीन होता है जो मसल्स निर्माण के लिए जरूरी है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे मिनरल्स भी होते हैं, जो मानव शरीर के लिए जरूरी हैं।
लेकिन मीट के कुछ नुकसान भी हैं। रेड मीट को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने, हाइपरटेंशन और हृदय रोगों के साथ जोड़ा जाता है। इसके अलावा इसमें फैट की मात्रा भी अधिक होती है जिससे मोटापा बढ़ने का खतरा होता है।
हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से पोर्क का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जानिए क्यों-

1) हेपेटाइटिस ई का खतरा
वायरल की वजह से होने वाले हेपेटाइटिस ए और बी रोग के बारे में आपने जरूर सुना होगा। हेपेटाइटिस ई भी ऐसा ही रोग है। इसमें हृदय की सूजन, मांसपेशियों की बीमारियां, रक्त विकार और जोड़ों के दर्द जैसे लक्षण पैदा हो सकते हैं।

यह रोग विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक है। अध्ययनों से पता चला है कि पोर्क में हेपेटाइटिस ई वायरस की मात्रा अधिक होती हो सकती है, इसलिए इसे से बचा जाना चाहिए।

2) मल्टीपल स्केलेरोसिस का खतरा
शोधकर्ता ने इस भयंकर बीमारी को पोर्क से जुड़ा पाया है। मल्टीपल स्केलेरोसिस एक गंभीर ऑटोइम्यून डिजीज है, जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है। इसके लक्षणों में दृष्टि हानि, मांसपेशियों की कठोरता, संवेदनाओं का नुकसान, धुंधला आदि शामिल हैं।
इसमें पथोगेंस होता है जो नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है जिससे मल्टीपल स्केलेरोसिस का खतरा होता है। इतना ही नहीं पोर्क में अघुलनशील वसा होता है जिससे लीवर कैंसर का खतरा होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications