Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा फ्रेंच फ्राई खाना भी हो सकता है जानलेवा ! जानिये क्यों?
इन दिनों फ्रेंच फ्राई खाना काफी प्रचलन में है चाहे मूवी देखते समय हो या फिर मॉल में टहलते समय आप हर किसी के हाथ में फ्रेंच फ्राई ज़रूर पायेंगे।
आजकल मेट्रो शहरों में वीकेंड सेलिब्रेट करने का कल्चर काफी पॉपुलर है। हर वीकेंड पर लोग मॉल या किसी आस पास की अच्छी जगह पर निकल पड़ते हैं फिर सैर सपाटा होता है और खूब खाते पीते हैं।
इन दिनों फ्रेंच फ्राई खाना काफी प्रचलन में है चाहे मूवी देखते समय हो या फिर मॉल में टहलते समय आप हर किसी के हाथ में फ्रेंच फ्राई ज़रूर पायेंगे।
कुछ जगहों पर इसे फिंगर चिप्स या फ्राईट्स भी कहते हैं और यह अपने ही देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद की जाती है।

इसके इतने पॉपुलर होने की यह भी वजह है कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और सिर्फ आलू और तेल की मदद से ही यह बन जाता है।
लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इन फ्रेंच फ्राई को खाना आपके स्वास्थ्य पर क्या असर डालता है? आपको बता दें कि तेल और आलू होने की वजह से इसे खाने से तेजी से मोटापा बढ़ने लगता है। इसके अलावा भी इसके कई नुकसान है।
फ्रेंच फ्राई क्यों नुकसानदायक है ?
अगर आप अपनी सेहत को लेकर थोडा भी सचेत हैं तो आपको अपनी डाइट में उन चीजों को नहीं शामिल करना चाहिए जो आपके लिए हानिकारक हो।
फ्रेंच फ्राई में फैट, स्टार्च और ऑयल की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिस वजह से इसका ज्यादा सेवन आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इसके लिए इसके नियमित सेवन से आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है।
लगभग 8 साल चली एक रिसर्च के बाद यह निष्कर्ष निकला कि फ्रेच फ्राई में मौजूद एक्रेलामाइड नामक यौगिक ही सबसे ज्यादा हानिकारक है।

जब आप आलू या कोई भी अधिक स्टार्च वाली चीज को बहुत तेज तापमान पर गर्म करते हैं तो एक्रेलामाइड बनता है। शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि एक्रेलामाइड के कारण कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
इसलिए बेहतर होगा कि बाहर कहीं भी जायें तो फ्रेंच फ्राई ना खाएं, इसकी बजाय घर पर ही आलू को हल्का फ्राई करके या बेक्ड करके खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
