Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जीरे और अदरक से बने इस ड्रिंक से 10 दिन में ही कम करें पेट की चर्बी
आज के समय में हर कोई अपने बढ़ते हुए वजन और मोटापे से परेशान है। खासतौर पर महिलायें इस बेली फैट से बहुत परेशान रहती है क्योंकि ऐसे में वे अपने मनपसंद की ड्रेस नहीं पहन पाती हैं। इससे बचने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना तो ज़रूरी है ही लेकिन इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा जादुई नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मात्रा 10 दिनों में ही पेट का मोटापा कम कर सकते हैं। इसमें अदरक और जीरे का इस्तेमाल किया गया है।
अदरक के फायदे : हर घर में अदरक मौजूद होता है और सदियों से इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में होता आया है। आपको बता दें कि अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं साथ ही आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखते हैं। इसमें थर्मोजेनिक क्षमताएं होती हैं जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करती हैं।

जीरे के फायदे : अदरक की ही तरह जीरा भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें आयरन, फाइबर और पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसके रोजन सेवन से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित रहता है।

रेसिपी : एक चम्मच जीरा लें या जीरे का पाउडर लें और इसे 500 एमएल पानी में मिला दें। इस पानी को तब तक उबालें जब तक ये आधा ना हो जाए। उबलते हुए पानी में अदरक डालें और इसे थोड़ी देर और उबलने दें। इसके बाद इसमें दालचीनी और इलायची मिलाएं और इसमें नींबू का रस डालें। इससे इस ड्रिंक का स्वाद बढ़ जाता है। इस ड्रिंक को आप कम से कम 10 दिनों तक रोजाना सुबह पिएं। इसके बाद कम से कम 45 मिनट एक्सरसाइज ज़रूर करें।
यह कैसे मदद करता है: जीरे और अदरक का मिश्रण आपके मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाता है और इससे आप जो भी खाते हैं वो आसानी से पचने लगता है। कुछ ही दिनों में इसका असर आपको अपनी सेहत पर नजर आने लगेगा और पेट की चर्बी कम होने लगती है। ये ड्रिंक आपकी भूख को भी नियंत्रण में रखती है जिससे आप बेवजह कुछ खाने से बच जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
