Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
हल्दी और शहद को मिला कर खाएं तो होंगी बड़ी-बड़ी बीमारियां दूर
हम में से ऐसे बहुत ही कम लोग हैं, जिन्हें यह नहीं मालूम कि हल्दी में अगर शुद्ध शहद मिला कर खाया जाए, तो यह कमाल का असर दिखा सकती है। यह मिश्रण किन-किन बीमारियों से मुक्ती दिलाता है, आइये जानते हैं
भारत में हर घर में हल्दी को एक जरुरी मसाले के रूप में देखा जाता है। इसे ना सिर्फ खाने में स्वाद और रंग के लिये ही प्रयोग किया जाता है बल्कि शरीर की तमाम बीमारियों को दूर करने के लिये इस्तमाल किया जाता है।
Swiggy Food Coupon Code: get Upto 20% Off on your Orders
पर हम में से ऐसे बहुत ही कम लोग हैं, जिन्हें यह नहीं मालूम कि हल्दी में अगर शुद्ध शहद मिला कर खाया जाए, तो यह कमाल का असर दिखा सकती है। यह मिश्रण किन-किन बीमारियों से मुक्ती दिलाता है, आइये जानते हैं इसके बारे में।

जानिये गोल्डन हनी कैसे बनाते हैं:
- 100 ग्राम कच्छी या शुद्ध शहद
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- पहले दिन: ½ चम्मच हर एक घंटे में लें।
- दूसरे दिन: ½ चम्मच हर दो घंटे में लें।
- तीसरे दिन: ½ चम्मच हर तीसरे घंटे में लें।
- खाने से पहले: यदि हल्दी को खाने से पहले लें तो, गले और फेफड़ों को फायदा पहुंचता है।
- खाते समय: खाते समय हल्दी का सेवन करने से पेट हमेशा ठीक रहता है।
- खाने के बाद: कोलोन और किडनियों को फायदा पहुंचता है।
बनाने की विधि -
शुद्ध शहद के साथ 1 छोटा चम्मच हल्दी मिला कर उसे एक गिलास में डालें।

कैसे करें प्रयोग:

कैसे खाएं:
इस मिश्रण को मुंह में तब तक रखें, जब तक कि यह मुंह में पूरी तरह से घुल ना जाए। इस दवा से शरीर की सर्दी तीन दिनों में ही गायब होने लगती है। बहुत से लोंगो ने बिना दवाई खाए मात्र इस मिश्रण को ही ले कर खुद को ठीक कर लिया।

सांस की बीमारी करे दूर
इस मिश्रण का आधा चम्मच एक हफ्ते तक दिन में 3 बार लें। आप चाहें तो इस मिश्रण में नारियल का दूध या फिर चाय को मिक्स कर सकते हैं।

लो ब्लड प्रेशर में रामबाण
अगर आपको हीमाफीलिया या हाई बीपी या लो बीपी आदि है तो, यह मिश्रण आपके लिये रामबाण साबित हो सकता है। हल्दी आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करती है, लेकिन इसे ज्यादा लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरुर संपर्क कर लें।

कुछ जरुरी टिप्स :

आपको जरुर जाननी चाहिये ये बातें :
अगर आप किसी ट्रीटमेंट पर चल रहे हैं या फिर किन्ही दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से जरुर परामर्श ले लें। यदि आप गॉलब्लैडर की बीमारी से ग्रस्त हैं, तो हल्दी ना खाएं। इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
