Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फिटनेस मंत्रा: ब्रेकफास्ट से लेकर लंच में क्या खाते है विराट कोहली
विराट कोहली की दमदार बल्लेबाजी देखकर आप उनके फिटनेस का अंदाजा लगा सकते है। क्रिकेटर से एक फिट कैप्टन बनने के इस सफर में विराट ने कई संघर्ष किए है। दरअसल जब विराट पिच में नहीं होते है तो वो ज्यादात्तर समय जिम में वर्कआउट में गुजारते है।
हाल ही में एक चैट शो के दौरान उन्होंने फिटनेस को लेकर अपने प्यार को जाहिर किया था। फिटनेस के लिए उन्होंने अपना फेवरेट बटर चिकन चार साल से छुआ तक नहीं और मीठे के शौकीन रहे कोहली अब मीठे पकवानों से भी दूरी बनाए हुए हैं। हर कोई विराट जैसी फिटनेस पाने के लिए जानना चाहते है कि, खुद को फिट रखने के लिए विराट कोहली अपनी डाइट में क्या खाते है?

जिम में चार घंटे रोजाना
ऑफ सीजन रोजाना 4 घंटे से ज्यादा समय तक जिम में समय बिताने वाले विराट कोहली पिच पर सुपरस्टार हैं और अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए अपनी डाइट पर पूरा ध्यान देते हैं।
कोहली के मुताबिक जब क्रिकेट सीजन चलता है तो वे डेढ़ घंटे जिम करना पसंद करते हैं और ऑफ सीजन में चार घंटे जिम में बिताते हैं। ये उनका खुद से कमिटमेंट है।

ब्रेकफास्ट: कोहली का दिन आमलेट, तीन एग व्हाइट्स, एक पूरा अंडा, काली मिर्च और चीज के साथ पालक से शुरू होता है।

लंच: ग्रील्ड बेकन, ग्रील्ड मछली, स्मोक्ड सैल्मन, पपीता। जब ट्रेनर उन्हें मसल्स बढ़ाने को कहते हैं तो वे रेड मीट की मात्रा बढ़ा देते हैं। अन्यथा, लंच में ग्रील्ड चिकन, मैश आलू और पालक खाते हैं। जब वे खेलते हैं तो वे वाटरमैलन लेना पसंद करते हैं। उनका कहना है, 'मैं अच्छी-खासी मात्रा में चीज खाता हूं। मैं अपने साथ होटल में नट बटर और ग्लूटन फ्री ब्रेड भी रखता हूं।

डिनर: अधिकांश समय सी फूड ही लेते हैं। उसमें भी ज्यादात्तर वो मछली खाना पसंद करते है।

चीटिंग डे: जब कभी विराट कोहली को चीटिंग करना होता है तो वो राजोरी गार्डन के राम छोले खाने पहुंच जाते है। वो इतने टेस्टी होते है कि इसके लिए विराट को दोष नहीं दे सकते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
