Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
रोज़ 1 कप प्याज़ की चाय पीने से होंगी ये 6 बीमारियां दूर

प्याज हमारी सेहत के लिहाज़ से काफी अच्छा माना जाता है। आप इसे खाने में सलाद के रूप में खाइये या फिर इसे सब्जी के मसाले में पका कर खाइये, यह हर रूप से आपकी सेहत को सुधारने में मदद करता है। प्याज खाने से कब्ज की समस्या, कोलेस्ट्रॉल, एनीमिया या फिर चाहे जो बीमारी हो, वह सब ठीक हो जाती है।
अगर आप अपने स्वास्थ्य को और ज्यादा निखारने की सोंच रहे हैं तो प्याज़ की चाय पीना शुरु कर दीजिये। हमें आशा है कि आप इस तरह की चाय को कापी पसंद करेंगे। वैसे तो हर तरह की चाय के अपने अलग-अलग तरह के स्वास्थ्यवर्धक गुण होते ही हैं पर प्याज की चाय कुछ ज्यादा ही हेल्दी मानी जाती है। अगर डॉक्टर की सलाह के बाद इसे पिया जाए तो कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में फायदा हो सकता है। आपकी
जानकारी के लिये बता दें कि प्याज़ बैंगनी रंग की होनी चाहिये, सफेद रंग की प्याज असर नहीं करती। आज हम आपको प्याज की चाय के कई गुणों के बारे में विस्तार से बाताएंगे जिसे पढ़ कर आप जरुर सोंच में पड़ जाएंगे। साथ ही इसे बनाने का तरीका भी सफझाएंगे।

प्याज की चाय बनाने की विधि
- एक प्याज को अच्छी तरह से धो कर महीन काट लें और फिर इसे ऐसे की 10 मिनट तक कटा छोड़ दें।
- अब पानी को ज्यादा गरम कर लें, पानी को उबालना नहीं है।
- फिर गरम पानी में कटी प्याज डालें और 15 मिनट के लिये ऐसे ही रखें।
- अब प्याज की चाय को छानकर पी लें।
नोट- ये चाय प्रेगनेंट महिला और दूध पिलानेवाली मां को न दें।

1. यह कैसे काम करता है
प्याज को काट कर गरम पानी में भिगोने से उसके छिलके के अंदर का कम्पाउंड निकल जाता है। वैसे कच्ची प्याज खाने से भी आपको यही सेम फायदा मिलता है। लेकिन कुछ लोंगो को कच्ची प्याज हजम नहीं होती और या तो उनका पेट खराब हो जाता है और या फिर पेट में गैस बनने लगती है। वहीं प्याज की चाय पीने से आपके शरीर के पेट की सारी बीमारियां ठीक हो जाएंगी।

2. हाइपरटेंशन के खतरे को कम करती है
प्याज़ की चाय प्याज़ के छिलके से बनाई जाती है। इसके बाहरी स्तर में उच्च मात्रा में क्वेरसेटिन नाम का पिग्मेंट होता है जिसके कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। ये धमनी में रक्त का थक्का बनने से रोककर हाइपरटेंशन के खतरे को कम करने के साथ अनिद्रा की बीमारी से भी कुछ हद तक राहत दिलाता है।

3. कैंसर से बचाए
प्याज की चाय कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकती है और कोलोन कैंसर को ठीक करने में सहायक होती है। क्वेरसेटिन में एन्टी कैंसरकारी गुण होने के कारण ये फ्री रैडिकल्स को नष्ट करने में मदद करती है।

4. पाचन क्रिया को ठीक करती है
प्याज में काफी ज्यादा फाइबर होता है जो कि कोलोन को साफ करने में मदद करता है। ये फाइबर्स आंत से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है।

5. टाइप-2 डायबिटीज
एक अध्ययन के अनुसार प्याज में ग्लूकोज प्रतिक्रिया को बेहतर करके इन्सुलिन रेजिटेंट को बढ़ाकर टाइप-2 डायबिटीज में राहत दिलाने में मदद करता है। प्याज की चाय फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करती है।

6. Insomnia दूर करे
इसके अलावा अगर नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं तो प्याज की चाय बहुत फायदा करती है। इसे दिन में एक बार पिएं, फर्क दिखेगा।

7. सर्दी-जुकाम से बचाए
इन दिनों मौसम बदलने की वजह से लोंगो को सर्दी जुखाम काफी हो रहा है। प्याज में विटामिन सी के अलावा ऐसे कई औषधिय गुण पाए जाते जो बाहरी सक्रंमण को दूर करके हमें सर्दी-जुकाम से बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
