Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कटहल खाते हैं तो जानें इसके बीज के ये बड़े फायदे
कटहल सबसे बड़ा फल माना जाता है। यह उच्च मात्रा में प्रोटीन और विटामिन बी, पोटैशियम, कैल्शियम एवं जिंक जैसे पोषक तत्वों से युक्त होता है। इसे पकने के बाद इसके बीज और फल दोनों को खाया जा सकता है।
कटहल के बीज को लोग अक्सर फेंक देते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि कटहल के बीज में रोइबोफ्लेविन और थायमिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो खाने के बाद शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। ये पोषक तत्व आंख, त्वचा और बालों के लिए लाभदायक होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कटहल के बीज के दस बड़े फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. उच्च प्रोटीन युक्त
कटहल के बीज में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो सेहत के लिए अच्छा होता है। कटहल का बीज कई व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसके अलावा यह मांसपेशियों को बनाने और मेटाबोलिज्म की क्रिया को तेज बनाने के लिए भी उपयोगी है।

2. अपच दूर करने में
कटहल का बीज खाने से पाचन क्रिया अच्छी होती है। इसके बीज में मौजूद पोषक तत्व खराब पाचन की समस्या को दूर करते हैं। कटहल के बीज में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट की बीमारियों से दूर रखता है।

3. आंखों के लिए फायदेमंद
कटहल के बीज में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की अच्छी दृष्टि के लिए अच्छा माना जाता है। विटामिन ए जरूरी पोषक तत्व है जो आंखों को स्वस्थ रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह नेत्र रोगों को दूर करने के साथ ही रात में न दिखने की समस्या को भी दूर करता है।

4. एनीमिया से बचाने में
कटहल का बीज हफ्ते में दो बार खाने में शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है। इसका बीज आयरन का अच्छा स्रोत होता है और शरीर में हीमोग्लोबीन के स्तर को बढ़ाने में बहुत सहायक होता है। अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं तो कटहल का बीज खाने से खून की कमी नहीं होती है और यह ब्लड से जुड़े रोगों को दूर कर देता है।

5. मानसिक तनाव दूर करने में
कटहल के बीज में माइक्रोन्यूट्रिएंट और प्रोटीन पाया जाता है जो मानसिक तनाव दूर करने में फायदेमंद होता है। अगर कोई व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजर रहा हो तो कटहल का बीज खाने से उसे इस समस्या से निजात मिल जाता है।

6. कब्ज दूर करने में
कटहल के बीज में अघुलनशील फाइबर पाया जाता है जो कब्ज जैसी परेशानियों से हमें बचाता है। कटहल के बीज में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र की क्रिया को बेहतर बनाता है बड़ी आंत के विषाक्त पदार्थों को दूर कर पाचन को आसान बनाता है।

7. इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में
कटहल का बीज प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है। यह शरीर पर एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव डालता है और शरीर को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाता है। इसके बीज में जिंक पाया जाता है जो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है और उपापचय की क्रियाओं को बेहतर बनाता है।

8. कैंसर से बचाव
कटहल के बीज में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कैंसर से शरीर को बचाता है। यह शरीर को मुक्त कणों से बचाता है और डीएनए कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त नहीं होने देता है। इसमें कैंसर रोधी गुण पाया जाता है जो शरीर की कोशिकाओं को टूटने से बचाता है।

9. हड्डियों को मजबूत रखने में
कटहल के बीज में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत रखता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है जो मांसपेशियों और हड्डियों दोनों को स्वस्थ एवं मजबूत बनाता है।

10. हृदय रोगों के लिए
कटहल के बीज हृदय रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है और कटहल का बीज हॉर्ट अटैक और हॉर्ट स्ट्रोक के खतरे से बचाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे
कोलेस्ट्रॉल को शरीर में बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications
