Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
गांजे के बीज में छिपी है सेहत! दूर करे शरीर की ये 10 बीमारियां

आपने कभी गांजे के बीज के बारे में सुना है? यह बीज सन के पौधे से मिलता है जो कैन्नाबिस फैमिली का भाग है। इस बीज में बहुत ही संतुलित न्यूट्रीशन होते हैं जिसकी वजह से यह अस्थमा, कैंसर के अलावा और दूसरी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।
इस बीज में ढेर सारे फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे फॉस्फोरस, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन के साथ साथ 21 एमिनो एसिड भी पाए जाते हैं जिसकी वजह से यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
आपको बता दें कि गांजे के बीज का पहले से ही एक पारंपरिक औषधि और डाइटरी सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल होता आया है। आइये इस लेख के माध्यम से हम आपको इस बीज के स्वास्थ्य संबंधी फायदे बताने जा रहें है।

1- ह्रदय को स्वस्थ रखता है:
गांजे के बीज का सेवन करने शरीर का कोलेस्ट्राल लेवल बिल्कुल संतुलित रहता है जिससे आपके हार्ट की क्रियाविधि सामान्य रहती है और उससे जुडी बीमारियाँ जैसे हार्ट अटैक, ब्लडप्रेशर और कार्डियक स्ट्रोक आदि भी नहीं होती हैं।

2- पाचन बढ़िया रहता है:
गांजे के बीज में ढेर सारे फाइबर पाए जाते हैं इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपका पेट अच्छे से साफ़ होगा और उससे जुडी समस्याएं जैसे कब्ज़, डायरिया आदि होने की संभावना कम होने के साथ साथ आंतो का कैंसर भी नहीं होता है।

3- अनिद्रा को दूर करता है:
इस बीज में मैग्नीशियम होने की वजह से यह नींद की समस्या को दूर करता है क्योंकि मैग्नीशियम सेरोटोनिन नामक केमिकल को रिलीज करता है जो मेलाटोनिन में बदलता है। आपको बता दें कि मेलाटोनिन अच्छी नींद के लिए जरुरी होता है।

4- ऑस्टियोपोरोसिस में आराम देता है:
गांजे के बीज में कैल्शियम की मात्रा भी अधिक होती होती है जोकि हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या ना हो।

5- एनीमिया को दूर करता है:
जिन्हें आयरन की कमी है उन्हें गांजे के बीज का सेवन जरुर करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद आयरन उनके शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की मात्रा को बढाता है और खून की कमी को पूरा कर एनीमिया को दूर करता है।

6- वजन कम होता है:
गांजे के बीज में मौजूद प्रोटीन और फाइबर आपको देर तक भूख नहीं लगने देते हैं जिससे आपका वजन आसानी से कम होता है। इसके अलावा इसमें बहुत ही कम मात्रा में सोडियम और कैलोरी होने की वजह से आप इसे अधिक मात्रा में भी खा सकते हैं।

7- कैंसर से बचाता है:
गांजे के बीज में फिनॉलिक यौगिक होते हैं जो एक अच्छे एंटी-आक्सीडेंट की तरह से काम करते हैं और कई तरह के होने वाले कैंसर से बचाने में मदद भी करते हैं। यह बीज शरीर से फ्री रेडिकल को बाहर निकालकर बॉडी की कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है।

8- हॉर्मोन के संतुलन को नियंत्रित करता है:
गांजे का बीज आपके थायरॉइड ग्लैंड और पैंक्रियाज के लिए एक हॉर्मोन रेगुलेटर की तरह काम करता है। इसलिए इसको खाने से मूड अच्छा रहता है, उलझन नहीं होती है और डिप्रेशन की भी दिक्कत नहीं होती है। इसके अलावा यह उन हॉर्मोन को भी नियंत्रित करता है जोकि वजन को प्रभावित करते हैं।

9- मांसपेशियों को मजबूती देता है:
आपको बता दें कि गांजे के बीज में 21 एमिनो एसिड होते हैं जिनका शरीर द्वारा निर्माण नहीं हो सकता है। इसलिए यह बीज एक सम्पूर्ण प्रोटीन है जो आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

10- आपकी क्षमता बढाता है:
गांजे के बीज में ढेर सारे विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और लाभदायक ऑयल होते हैं जोकि आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं जिसकी वजह से आपको कई तरह के रोगों से लड़ने में मदद मिलती हैं और आप स्वस्थ रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
