Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
सुबह लहसुन की चाय पीने से होते हैं ये 10 फायदे, जानिए इसे बनाने का तरीका

जैसा कि सब जानते हैं कि प्राचीन ग्रीस में लहसुन के चाय का सामान्य रूप से इस्तेमाल होता था क्योंकि यह शरीर को मजबूती देने के साथ सम्पूर्ण स्वास्थ्य को भी ठीक रखने का काम करता था। इसके अलावा इससे शरीर को ऊर्जा भी मिलती थी। यह सभी जानते हैं कि लहसून में ढेर सारे एंटीबायोटिक और एंटीआक्सीडेंट गुण होते हैं तो क्यों ना हम इससे बनी चाय को इस्तेमाल करें जोकि हमारे लिए स्वादिष्ट है और ख़ास भी।

आपको हम बता दें कि सुबह सुबह खाली पेट लहसून की कली को खाना इतना आसान नहीं होता है इसलिए अच्छा है कि हम इससे बनी चाय का सेवन करें। तो आइये हम आपको इस चाय को बनाने की विधि के बारे में बताते हैं। इससे पहले इस स्वादिष्ट चाय को बनाने के लिए जरुरी सामग्री के बारे में जानना जरुरी है।
सामग्री-
1- एक लहसुन की कली
2- एक गिलास पानी
3- एक चुटकी कसा हुआ अदरक
4- एक चम्मच नींबू का रस
5- एक चम्मच शहद

बनाने की विधि:
सबसे पहले आप एक गिलास पानी को उबालें और इसके बाद इसमें कसे हुए अदरक और लहसून को पीसकर डाल दें और 15 से 20 मिनट तक इसे पकने दें, फिर आंच को बंद करके इसे 10 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब इस पानी को छान लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला दें जिससे यह स्वादिष्ट और मीठा हो जाए, इस तरह आपकी यह चाय तैयार हो जायेगी और नींबू और अदरक होने की वजह से लहसून की दुर्गन्ध भी आपको नहीं आएगी और आप आसानी से इसके औषधीय गुणों का लाभ ले सकते हैं।

1- वजन कम करता है:
इस चाय का सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिसकी वजह से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट नष्ट होती है और आपका वजन आसानी से कम होता है।

2- पाचन ठीक रहता है:
सुबह सुबह इस चाय का सेवन करने से आपके शरीर का मेटाबोलिज्म ठीक रहता है जिससे आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करता है और आप स्वस्थ रहते हैं।

3- ह्रदय स्वस्थ रहता है:
लहसून की चाय का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड का प्रवाह ठीक रहता है जिससे आपको हार्ट से सम्बंधित दिक्कत नहीं होती है।

4- डायबिटीज नियंत्रित होता है:
अगर अप इस चाय का रोजाना सेवन करते हैं तो आपके शरीर का कोलेस्ट्राल लेवल कम होता है जिसकी वजह से आपको डायबिटीज नहीं होती है।

5- सर्दी जुखाम में आराम:
लहसून एक एंटीबायोटिक होता है इसलिए इसकी चाय का रोजाना इस्तेमाल करने आपको सर्दी, जुखाम और खांसी आदि की समस्या नहीं होती है।

6- ब्लड शुद्ध होता है:
अगर आप इस चाय का सेवन करते हैं तो आपके शरीर से विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते है जिसकी वजह से आपका ब्लड शुद्ध रहता है।

7- प्रतिरोधक क्षमता बढती है:
लहसून की चाय का सेवन करने से आपके शरीर की इम्युनिटी बढती है जिससे आपको रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।

8- त्वचा में निखार आता है:
लहसून में विटामिन A, B1, B2 और C अधिक मात्रा में पाये जाते हैं इसलिए इस चाय का सेवन करने से आपकी त्वचा में चमक आती है।

9- हड्डियाँ मजबूत होती हैं:
आपको बता दें कि लहसून में विटामिन के साथ साथ ढेर सारे मिनरल्स जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि भी पाए जाते हैं जिससे यह आपकी हड्डियों को मजबूती देता है।

10- कैंसर से बचाता है:
लहसून एक अच्छा एंटीआक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल को बनने से रोकने का काम करता है और इस वजह आपको कैंसर होने की संभावना कम होती है।

इस चाय का इस्तेमाल कब करना चाहिए
लहसून की चाय को आप रोजाना सुबह सुबह खाली पेट इस्तेमाल कर सकते है। यह आपके लिए उतना ही फायदेमंद होता है जितना कि एक लहसून की कली को खाने से होता है। इसलिए आप इस चाय का रोजाना सेवन करें और ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
