Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
पाइल्स है तो जरुर आजमाएं मूली, होगी बीमारी दूर
बवासीर या पाइल्स एक आम बीमारी है जो आए दिन किसी ना किसी को हो रही है। इस रोग में गुदे में छोटे-छोटे मस्से जैसे बन जाते हैं। जो समय के साथ आकार में बड़े हो जाते है और इसमें हर समय दर्द और जलन बनी रहती है। जो लोग पाइल्स झेलते हैं उन्हें परिवार वालों से इसके बारे में कहने से झिझक महसूस होती है। यहां तक कि वह इसका जिक्र डॉक्टरों से भी करने में कतराते हैं। लेकिन डॉक्टर से सलाह लेकर उसका सही इलाज कराना बहुत जरूरी है।

क्या आप जानते हैं मूली, जो घर घर में सलाद के रूप में खाई जाती है, वह पाइल्स के इलाज में कितनी लाभदायक हो सकती है? यह पाइल्स को ठीक करने की क्षमता रखती ही है साथ में इस बीमारी की हालत को और अधिक बिगड़ने से रोकती है। मूली के नियमित और सही इस्तेमाल से पाइल्स की समस्या को कुछ महीनों में दूर किया जा सकता है।
अगर आप या आपके घर में कोई भी व्यक्ति पाइल्स से पीडित है तो मूली इस मामले में काफी कार्यगर हो सकती है। इसके अलावा अगर आप पाइल्स से पीडित हैं तो अपनी डाइट को बदलिये। अपनी डाइट में ढेर सारे फल शामिल कीजिये।

कैसे मदद करती है मूली?
शायद आपको पता ना हो लेकिन मूली में काफी मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है, जो ना केवल मल को मुलायम करने में मदद करती है बल्कि खाने को भी आराम से पचाती भी है। मूली में वाष्पशील तेल भी होता है, जो पाइल्स के दौरान पैदा होने वाले दर्द और सूजन को कम करता है।
आप मूली का प्रयोग पाइल्स को ठीक करने के लिये कैसे कर सकते हैं?
अगर आप पाइल्स से पीडि़त हैं तो आप सफेद मूली का प्रयोग करें। आप इसे दो प्रकार से यूज़ कर सकते हें। शुरुआती दौर पर दर्द को दूर करने के लिये : 100 ग्राम मूली को घिस कर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन में इसे दो बार खाएं। यह कब्ज से भी छुटकारा दिलाएगा।

अगर मूली खानी अच्छी ना लगे
यदि आप बिल्कुल भी मूली प्रेमी नहीं हैं या फिर इसे खाना अच्छा नहीं लगता है तो आप मूली का 1 गिलास रस निकाल कर उसमें चुटकी भर नमक मिलाएं और दिन में दो बार पियें। इससे आपको मन चाहा रिजल्ट मिलेगा।

बहुत ज्यादा दर्द और सूजन है तो ऐसे प्रयोग करें
सफेद मूली का पेस्ट बना कर उसमें थोड़ा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को उस हिस्से पर लगाएं जहां बहुत ज्यादा दर्द या सूजन है। मूली के पावडर का सेवन मूली की कुछ पत्तियां ले कर उन्हें धो लें और छाया में सुखा लें। सुखाने के बाद उनका पावडर बना लें। रोजाना इस पावडर का एक चम्मच करीबन 40 दिनों तक खाएं।

आप ऐसे भी कर सकते हैं मूली के पावडर का सेवन
मूली की कुछ पत्तियां ले कर उन्हें धो लें और छाया में सुखा लें। सुखाने के बाद उनका पावडर बना लें। रोजाना इस पावडर का एक चम्मच करीबन 40 दिनों तक खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications