Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑफिस में कर सकते हैं ये 5 एक्सरसाइज़

अगर आपको अपना काम पसंद हो और आपको उसका श्रेय भी मिले तो काम करने में बहुत मज़ा आता है लेकिन इस सबके चक्कर में आप ये भूल जाते हैं कि काम का असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है। ऑफिस में घूमने या मूव करने के लिए बहुत कम जगह होती है और इससे आप काम पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं लेकिन इससे बड़ी आसानी से वजन बढ़ता है। आपने शायद गौर नहीं किया होगा लेकिन ऑफिस में घंटों बैठे रहने से कई किलो वजन बढ़ जाता है। बात यहीं खत्म नहीं होती है। वजन बढ़ने के अलावा डेस्क जॉब करने से कमर और गर्दन में भी दर्द रहता है जोकि मांसपेशियों की टोन की कमी का कारण बनता है।
ऑफिस में काम के स्ट्रेस की वजह से भी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इस स्ट्रेस की वजह से डिप्रेशन, कार्डियोवस्कुलर रोग और एनर्जी की कमी होने लगती है। आठ-नौ घंटे की जॉब में सेहत संबंधित परेशानियों से बचना कोई आसान बात नहीं है लेकिन व्यायाम की मदद से आप इससे बच सकते हैं।

ऐसे कुछ व्यायाम हैं जिन्हें आप ऑफिस में करके ही फिट रह सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप ऑफिस में भी फिट रह सकते हैं।
लोडेड स्टेअर असेंशन
आपके ऑफिस में सीढियां तो होंगीं ही। आपको बस किसी भारी सामान या प्रिंटर पेपर के बॉक्स को ले जाते समय सीढियों का इस्तेमाल करना है। जितना हो सके सीढियां चढ़ें।
वॉक करें
लंच के बाद कुछ मिनटों की वॉक से आप 40 प्रतिशत तक फैट बर्न कर सकते हैं। लंच के बाद अपने कलीग के साथ वॉक पर जरूर जाएं। 2 मिनट की वॉक से भी आप 250 कैलोरी बर्न कर सकते है।
मीटिंग में एक्सरसाइज़
मीटिंग के शुरु होने से पहले जो एक्स्ट्रा टाइम मिलता है उसमें आप एक्सरसाइज़ कर सकते हैं। इसमें कुर्सी पर बैठे हुए अपने दोनों हाथों को कुर्सी पर रख दें और कमर के सहारे बैठ जाएं और दोनों पैरों को को सीधा रखें। दो सेकेंड में इसी पोजीशन में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे पैरों को ढीला छोड़ें लेकिन पैरों को पूरी तरह से जमीन पर ना रखें। जितना हो सके धीरे-धीरे पैरों को जमीन पर लाएं। हर पांच में आप तीन बार ऐसा कर सकते हैं।
इसोमेट्रिक कॉन्ट्रेक्शन
मांसपेशियों के कॉन्ट्रैक्शन से सेहत दुरुस्त रहती है। इससे स्ट्रेंथ और साइज़ दोनों ही मजबूत रहते हैं। साल 2013 में हुई एक स्टडी में शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों को 90 डिब्रह में अपनी कोहनियों को पकड़ने के लिए कहा और जितना हो सके उतनी सख्ती से चार सेकेंड के लिए अपने बाइसेप्स और ट्राईसेप्स को फ्लेक्स करने के लिए कहा। 10 कॉन्ट्रेक्शन के 5 सैट 12 हफ्ते के लिए तीन बार करें। इससे ना केवल प्रतिभागियों की सेहत बढिया रही बल्कि उनके बाइसेप्स और ट्राइसेप्स भी 4 प्रतिशत बढ़ गए।
ये पूरा रूटीन आपको फॉलो करने की जरूरत नहीं है लेकिन आप इसके कुछ कॉन्ट्रेशन तो कर ही सकते हैं। हाथों के अलावा पैरों के लिए भी ये एक्सरसाइज़ कर सकते हैं।
शैडो बॉक्स
ऑफिस डे के खत्म होने पर खड़े हो जाएं और 15 मिनट के लिए सीधे खड़े रहें। ये बहुत छोटा सा वर्कआउट है और इससे एंडोर्फिन का स्राव भी होता है साथ ही ये 250 कैलोरी भी बर्न करता है। आप अपने ऑफिस में भी इसे कर सकते हैं। 9-5 के समय में जॉब करना वाकई में बहुत मुश्किल होता है और इसमें एक्सरसाइज़ करना तो और भी ज्यादा मुश्किलभरा रहता है। इन 5 आसान तरीकों से आप जिम जाए बिना ही अपने ऑफिस में बैठे-बैठे फिट रह सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
