Latest Updates
-
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने
रमजान 2018: 15-16 घंटे के रोजे में, जाने Healthy रहने के Tips

चांद दिखने पर इस बार 17 मई से माह-ए-रमजान का आगाज हो जाएगा। इस बार 24 घंटे में रोजेदारों को पौने सोलह घंटे भूखे प्यासे रहना होगा। रमजान की शुरूआत में 15 घंटे 15 मिनट तक भूखे प्यासा रहना पड़ेगा। मई जून के महीने में चिलचिलाती गर्मियों में रोजेदारों को रोजा रखना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
लेकिन इस पवित्र माह की महत्व समझते हुए कई रोजेदार अपने धर्म की पालना करेंगे और पूरी श्रद्धा के साथ रोजा रखेंगे। रोजे में सूरज निकलने से पहले तक सहरी होती है यानी जो भी खाना हो खा सकते, उसके बाद पानी भी नहीं पी सकते हैं। इसके बाद सूरज डूबने के वक्त यानी मगरिब होने पर ही रोजा इफ्तार होता है मतलब कुछ खा सकते है। ऐसे में इतनी लम्बी अवधि तक पानी की कमी की वजह से रोजेदार डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं।
इसलिए रोज रखते समय कुछ बातों का ध्यान रखकर आप हेल्दी और फिट रहते हुए पूरे महीनें इबादत कर सकते है, आइए जानते है फास्टिंग के दौरान फिट रहने के हेल्दी टिप्स।

हल्की एक्सरसाइज जरूर करें
रमजान में फास्ट का बहाना बनाकर आपको एक्सरसाइज से नहीं बचना चाहिए। आपको योग या ऐसी एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए जो शरीर को तनाव से दूर रखें। जिन एक्सरसाइज में ज्यादा एनर्जी खपती है। उन एनर्जी से दूर रहें। वॉक या कुछ पुशअप्स से भी आप एनर्जेटिक रह सकते हैं।
खाने में रखें संतुलन
रमजान में उपवास का टूटना पारंपरिक तौर पर ही होता है। खाने खाते समय आप ऐसा भोजन खाएं जिसे पचाने में समय लगे और वह धीरे-धीरे दिनभर आपको एनर्जी देता रहे। रोजा छोड़ते समय इफ्तारी के समय बहुत अधिक भोजन न करें और धीरे धीरे खाएं। सब्जियां, मसूर की दाल, साबूत अनाज और अंजीर के फल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
डिहाइड्रेशन से बचें
इस बार रमजान, मई और जून के महीनें में पड़ रहा है। ऐसे में आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आपको कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। साथ ही खाने में आप दूध और फलों के जूस और सब्जियों को शामिल करें। रमजान के दौरान आपको कॉफी चाय या फिर कोल्ड ड्रिंक्स अवॉइड करनी चाहिए.
पूरी नींद लें
रमजान के दौरान आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करने की जरूरत है। आपको कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। सेहरी (सुबह का खाना) के लिए आप अगर पूरी नींद नहीं ले पातें हैं तो दिन में जरूर सो जाएं। पानी की कमी से खुद के शरीर को बचाए रखने के लिए आपको भाग-दौड़ वाले कामों से खुद को दूर रखना होगा।
हो सकती है एसिडिटी
तला हुआ भोजन और रेड मीट (मटन) न खाएं क्योंकि इनके कारण एसिडिटी और पाचन से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए नॉनवेज जहां तक हो सकें कम ही खाएं।
डायबिटिज के रोगी ध्यान रखें
डायबिटिज के सभी मरीज जो रमजान के दौरान रोजे रखने जा रहे हैं उन्हें शुरुआत में अपना चैकअप जरूर करवा लेना चाहिए और पूरे महीने में भी नियमित जांच करवाते रहना चाहिए। इससे ना सिर्फ उन्हें आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी बल्कि उन्हें अपनी रूटीन बनाने में भी मदद मिलेगी
डायबिटीज़ (मधुमेह) के रोगियों को अधिक सावधान रहना चाहिए और हाइपोग्लाइसीमिया (रक्त में शर्करा की कमी होना) को टालना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
