Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कार्तिक आर्यन सेक्सी और फिट रहने के लिए करते है ये एक्सरसाइज
आजकल बॉलीवुड के कार्तिक आर्यन हर दिल पर छाए हुए हैं। हाल ही में आईफा में अपने दमदार परफॉर्मेंस से कार्तिक ने सभी का दिल चुरा लिया। प्यार का पंचनामा सीरीज़ और सोनू के टीटू की स्वीटी से कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर्स बना लिए हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और कार्तिक की बॉडी को देखकर आप समझ ही जाएंगें कि वो जिम में कितना पसीना बहाते हैं।

कार्तिक रोज़ अपनी जिम की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। आज हम आपको कार्तिक आर्यन की कुछ हॉट तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
नीचे दी गई वीडियो में कार्तिक रिवर्स गिप पुलअप कर रहे हैं। इस एक्सरसाइज़ से कमर टोन और मजबूत होती है। बाइसेप्स और ग्रिप को मजबूती देने के लिए भी ये एक्सरसाइज़ की जाती है। इस पोस्ट को देखकर आप समझ ही सकते हैं कि मजबूत और फिट बॉडी के लिए कितनी मोटिवेशन की जरूरत होती है।
टोंड बॉडी और वजन घटाने के लिए स्टैमिना की जरूरत पड़ती है और इसके लिए ज्यादातर हैल्थ एक्सपर्ट्स दौड लगाने की सलाह देते हैं। इससे हड्डियां और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। ये कैलोरी बर्न कर, वजन संतुलित करता है और कार्डियोवस्कुलर फिटनेस को बेहतर करता है। इस वीडियो में कार्तिक इसी को प्रमोट करते नज़र आ रहे हैं।
बाकी सिलेब्रिटीज़ की तरह कार्तिक भी स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं। फिटनेस के साथ-साथ इसके और भी कई फायदे हैं। ये एकाग्रता और आत्मविश्वास को बढ़ाता है और इम्युनिटी को मजबूत करता है। टेबल टेनिस खेलते हुए कार्तिक बहुत हॉट लग रहे हैं।
इस तस्वीर में कार्तिक बाइसेप्स का वर्कआउट करते नज़र आ रहे हैं। बॉलीवुड में ग्लैमरस दिखने के लिए परफैक्ट मस्कुलर आर्म, चौडी छाती, पतली वेस्ट लाइन और टोंड बॉडी की बहुत जरूरत होती है। बाइसेप्स पर काम करने से ग्रोथ लेवल बढ़ता है, मजबूती मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
