Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ऐसे एंजॉय करें अपना हेल्दी vacation
छुट्टियां रोज़मर्रा के कामों से थोड़ा ब्रेक लेने का समय है। जब आप न केवल नए स्थानों को देखते हैं बल्कि नए चीज़ों का अनुभव भी करते हैं, साथ ही नए फूड्स और ड्रिंक्स को भी आज़माते हैं। वेकेशन्स को लेकर आपकी एक्साइटमेंड आसमान पर होती है और आप नई जगह जाने और उसे एक्सप्लोर करने की सोचते हैं। लेकिन इन सबके बीच अपनी हेल्थ और कमर पर भी आपका ध्यान जाना ज़रूरी है।
यदि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, तो आप वेकेशन्स में नए फूड्स को एस्पीरियंस नहीं कर पाएंगे। लेकिन क्या आप अपने वेकेशन्स को पूरी तरह से इंजॉय करना चाहते हैं और वो भी बिना मोटापे के, तो आज हम आपको छुट्टियों में वज़न बढ़ने से बचने के तरीके बताएंगे।

हेल्थी ब्रेकफास्ट के साथ दिन की करें शुरुआत
नाश्ता दिन का पहला भोजन होता है। यदि आप देर से जागते हैं, तो सीधे दोपहर का भोजन खाने और कुछ नाश्ता करने का इंतज़ार न करें। अकसर होटलों और रिजॉर्ट में बुफे सिस्टम होता है, जिसमें ऑयली और कैलोरी वाले फूड शामिल होते हैं, जिनका आप लुत्फ उठा सकते हैं। पर अपनी जीभ को कंट्रोल करें और विटामिन युक्त और खनिजयुक्त भोजन का ही सेवन करें। अपने दिन की शुरूआत फलों के सलाद, फलों के रस, दलिया, सोयाबीन, सेम, अंडे, दाल और ओट्स जैसे नाश्ते के साथ करें।
थोड़ा-थोड़ा खाएं
यदि आप छुट्टी पर हैं और अपनी छुट्टियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो वहां के स्थानीय फूड को एन्जॉय कर सकते हैं और कुछ गैस्ट्रोनॉमिक एडवन्चर्स का मजा भी ले सकते है। आप भोजन को थोड़े-थोड़े समय में लें, जिससे एक साथ कैलोरी आपके शरीर में न जाए और आपका वज़न नियंत्रित रहे। कम खाने का एक और दिलचस्प तरीका है छोटी प्लेट में खाना और दूसरी बार भोजन न लेना।
मॉर्निंग वॉक
पहाड़ियों और पेड़ों के किनारे-किनारे सुबह की सैर से शांत और शुद्ध कुछ और नहीं हो सकता है। ताज़ा हवा और गुनगुनी धूप आपको तरोताज़ा रखती है। आजकल सभी होटलों में जिम या पूल की सुविधा मिलती है। इससे आप वक्त निकाल कर कॉर्डियो जैसे कुछ आसान वर्क आउट कर सकते हैं। अपनी फिटनेस और शरीर में लचीलेपन को बनाए रखने के ये सभी बेहतरीन तरीके हैं। यदि आपका कमरा प्रकृति के बीच में हैं, जहां पर आपको चारों तरफ हरियाली दिख रही हो तो आप योगा या ध्यान का भी अभ्यास कर सकते हैं।
नमक और चीनी का सेवन कम करें
आपके लिये नमक और चीनी का सेवन कम करना एक मुश्किल काम हो सकता है। खासतौर पर वेकेशन्स के दौरान, लेकिन ये संभव है अगर आप ये सोचे ही नहीं कि आप छुट्टियां मनाने बाहर आए हैं। केक, चिप्स, जेली, कुकीज़ और बिस्किट ये स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं। लेकिन इनसे कार्डियोवैस्कुलर बीमारी और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। छुट्टियों में वज़न को घटाने के लिये अपनी इच्छाओं पर लगाम लगाएं और उसे कंट्रोल में रखें।
फ्राइड फूड्स को कहें न
अपने वेकेशन्स के दौरान आप जंक फूड को ना ही कहें क्योंकि ये फैट को कम करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। आपके लिये बेहतर होगा यदि आप तले भोजन की जगह बेक्ड भोजन का सेवन करें। हालांकि तले भोजन की खुशबू आपके मुंह में पानी ला देती होगी लेकिन ये काफी हैवी डाइट होती है। ये आपके कमर के फैट को बढ़ा देती है इसलिये हल्का खाएं और अपनी जीभ को नियंत्रित रखें।
अपने आपको हाइड्रेटेड रखें
जब आप अपने वेकेशन्स को लेकर काफी एक्साइटेड होते हैं और तेज़ गर्मी में चारों ओर घूमने की प्लानिंग कर रहे होते हैं, तो आप अपने साथ एक पानी की बोतल जरूर ले जाएं। ताकि आपको डिहाइड्रेशन न हो सके। पॉलीथीन वाला पानी या नल का पानी पीने से बचें। डिहाइड्रेशन की वजह से आप अपनी छुट्टियां बर्बाद न होने दें।
पर्याप्त नींद लें
वेकेशन्स का मतलब होता है कि खुद के लिये थोड़ा वक़्त निकालना, आराम करना और तनाव को कम करना। इसी वजह से आप बीचेज़ की सैर करते हैं, डांस करते हैं, कैसीनों घूमते हैं, खूब खरीददारी करते हैं और रात भर जागते भी हैं। आपका यही तरीका आपकी नींद में खलल डालता है और आपको बीमार कर देता है। जो लोग पूरी नींद नहीं लेते, उनको अधिक भूख लगती है और वे अधिक कैलोरी खाते हैं और कम शारीरिक गतिविधि करते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए अपने शरीर को पर्याप्त नींद दें ताकि आप अगले दिन तरोताज़ा और एनर्जी से भरपूर रख सकें। साथ ही अपने वेकेशन्स को अच्छे और हेल्दी ढंग से बिता सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
