Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
'मनमर्जियां' की रुमी जैसा चाहिए फिगर, फॉलो करे तापसी पन्नू का ये फिटनेस रुटीन

बीते शुक्रवार 'मनमर्जियां' मूवी रिलीज हो चुकी है। हर जगह मूवी की स्टारकास्ट की ही बात हो रही है। मूवी में रुमी बनी तापसी पन्नू के पंजाबी लड़की के कैरेक्टर की खूब ही तारीफ हो रही है। फिल्म में उनके गुड लुक से लेकर उनके एनर्जी लेवल और फिटनेस की तो ऑडियंस दीवानी होती जा रही है।
तापसी पन्नू इंड्रस्टी में न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि वो अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती है। तापसी खुद एक फिटनेस फ्रीक है, वो शेप में रहने के लिए जी तोड़ मेहनत करती हैं। अगर आपभी तापसी पन्नू की तरह छरहरी काया चाहती है तो हो सकता है कि उनका फिटनेस रुटीन आपकी भी मदद कर लें। आइए जानते है कि तापसी के फिट रहने का राज।

पुशअप्स से लेकर क्रिकेट तक
तापसी सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिम में काफी पसीना बहाती हैं। उनकी एक्सरसाइज में कार्डियो एक्सरसाइज, ट्रेडमिल पर रनिंग, जंप्स, पुशअप्स, डंबल बाइसेप्स एक्सरसाइज, ग्रीस बाइसेप्स एक्सरसाइज, साइकिल चलाना, वेट ट्रेनिंग आदि शामिल है। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग, फुटबॉल, हॉकी और क्रिकेट खेलना भी पसंद हैं।

ग्लूटेन से बनाती है दूरी
तापसी पन्नू अपने वर्कआउट की तरह अपनी डाइट प्लान का भी पूरा ध्यान रखती हैं। वह अपने डाइट में सादा खाना ज्यादा पसंद करती हैं। वह वजन कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट की चीजों का सेवन न करना केवल एक मिथक मानती हैं। वह ग्लूटेन खाने से दूर रहती हैं। तापसी अपने खाने में ऐसी चीज खाती हैं। जो जल्दी पच जाएं। इसलिए वह गेंहू की रोटी, ब्रेड और राइस खाती है। रोजाना मलाई वाला दूध पीना पसंद करती है। बादाम मिल्क में ऐसे मिनरल्स पाएं जाते है। जो कि उनकी कैलोरी के साथ प्रोटीन को पूरा करते है।

पीती है खूब पानी
तापसी दिनभर में जितना पानी पी सकती हैं। उतना पीती है। यह फिटनेस और स्किन के लिए बहुत ही जरुरी है। पानी वर्कआउट के समय एनर्जी देता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाता है।

डाइट रुटीन
सुबह की शुरुआत
तापसी अपने सुबह की शुरुआत आधा लीटर पानी के साथ करती है। इसके बाद ग्रीन टी और कुछ अखरोट, बादाम खाती हैं।
ब्रेकफास्ट
3 अंडे या फिर मसाला ऑमलेट लेती हैं।
लंच
कई बार जब उन्हें भूख नहीं लगती हैं। तो वह लंच नहीं करती है।
डिनर
रोटी, दाल और कई तरह की सब्जियां। वह 6 बजे तक खाना खा लेती हैं। अगर उसके बाद उन्हें भूख लगी तो वह लाइट सूप या फिर ग्रिल्ड मछली खा लेती हैं।
Include caption By using this embed, you agree to Instagram's API Terms of Use.
वर्कआउट वीडियो भी
फिल्म रिलीज से पहले तापसी का एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया था, जिसमें वो मनमर्जियां के डायरेक्टर अनुराग कश्यप संग हार्ड वर्कआउट करते हुए नजर आ रही थी। ये तो साफ है कि वो अपनी फिटनेस के साथ किसी बात का काम्प्रोमाइज नहीं करती है।



Click it and Unblock the Notifications
