Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फ्लेट टमी के लिए पीएं नेचुरल विटामिन डिटॉक्स वॉटर
डिटॉक्स वॉटर के सेहत कोई फायदे होते हैं और इसे डिटॉक्स वॉटर कहे जाने के पीछे भी एक कारण है। डिटॉक्स वॉटर शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर डिटॉक्सिफिकेशन का काम करता है। इससे वजन कम करने और एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है। आज इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि फ्लैट यानि पतली कमर पाने के लिए विटामिन डिटॉक्स वॉटर कितना फायदेमंद होता है।
क्या होता है डिटॉक्ट वॉटर और क्या काम करता है
कई तरह के ताजे फलों, सब्जियों और हर्ब्स से मिलकर बना होता है डिटॉक्स वॉटर। इसे घर पर ही कुछ मिनटों में फलों, सब्जियों और अपनी पसंद की जड़ी-बूटियों से अलग-अलग तरीके से तैयार किया जाता है। डिटॉक्स वॉटर में जूस बनाना या ब्लेंडिंग शामिल नहीं होती है क्योंकि इसे इंफ्यूजिंग फ्लेवर द्वारा बनाया जाता है और इसमें बहुत कम कैलोरी होती है।
डिटॉक्स वॉटर के सेहत को फायदे
वजन में कमी
विषाक्त पदार्थ निकालना
पाचन तंत्र मजबूत करे
शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करना
मूड बेहतर करना
त्वचा को डि-टैन करना
इम्यून सिस्टम को मजबूत करना
एनर्जी लेवल बढ़ाना

डिटॉक्स वॉटर कैसे कम करता है वजन
डिटॉक्स वॉटर प्रमुख तौर पर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और इसके परिणामस्वरूप आसानी से वजन कम हो जाता है। ये लिवर को विषाक्त चीजों को बाहर निकालने के लिए प्रोत्साहित करता है और शरीर में स्वस्थ पोषक तत्व भेजता है।
रिसर्च में सामने आया है कि इंफ्यूज्ड वॉटर पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और भूख कम लगती है और शरीर से खराब वसा बाहर निकलता है। इसके अलावा पानी पीने के 10 मिनट बाद ही 30 प्रतिशत तक कैलोरी घटती है इसलिए ही कहा जाता है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
पेट पतला करने के लिए स्ट्रॉबेरी और चकोतरा का डिटॉक्स वॉटर
इस डिटॉक्स वॉटर से बड़ी आसानी से वजन कम किया जा सकता है। इसमें स्ट्रॉबेरी, चकोतरा, खीरा और पानी होता है। आइए जानते हैं कि इस पानी में क्या-क्या मिला होता है।
एंथोसियानिंगस शरीर में एडिपोनेक्टिन नामक हार्मोन का उत्पादन बढ़ा देता है जिससे भूख कम लगती है और मेटाबॉलिज्म मजबूत बनता है।
भयंकर सूजन की वजह से ऐसे हार्मोंस ब्लॉक हो जाते हैं जो शरीर को दुबला बनाए रखते हैं। स्ट्रॉबेरी एक एंटी-इंफ्लामेट्री फूड है जोकि वजन घटाने वाले हार्मोन के लिए सामान्य क्रिया को बेहतर करने में सहायता करता है।
चकोतरा
ये हैल्दी फल होने के साथ-साथ विटामिन सी और विटामिन ई का बेहतरीन स्रोत है। ये विटामिन क्षतिग्रस्त हुई कोशिकाओं को ठीक कर रक्तप्रवाह को बेहतर करता है। चकोतरा के रस को फैट बर्न करने का सबसे असरकारी जूस माना जाता है।
खीरा
खीरे की प्रकृति मूत्रवर्द्धक होती है और इसमें पानी भी प्रचुर मात्रा में होता है। ये यौगिक मिलकर वजन घटाने की प्रक्रिया के दौरान विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। हाइड्रेट रहने का मतलब है कि दिमाग को ये संदेश जा रहा है कि पेट भरा हुआ है और इस तरह आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
कैसे बनाएं स्ट्रॉबेरी डिटॉक्स वॉटर
सामग्री
2 लीटर पानी
3-5 स्लाइस स्ट्रॉबेरी
1 स्लाइस खीरा
1 स्लाइस चकोतरा
प्रक्रिया
एक बर्तन में इन सभी चीज़ों को डाल दें।
इसे 30 मिनट तक रेफ्रिजरेट करें।
आपका डिटॉक्स पानी तैयार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
