Latest Updates
-
जानें देसी घी खाने का सही समय और तरीका, वरना हो सकता है भारी नुकसान -
भुने चने और खजूर खाने दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, रोजाना इस तरह करें सेवन -
Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को शुक्र का वृष राशि में गोचर, ये 6 राशियां होंगी मालामाल -
National Siblings Day 2026:10 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है भाई-बहन दिवस? जानें भावुक इतिहास -
Astro Tips: भूलकर भी किसी को सीधे हाथ में न दें ये 5 चीजें, वरना खत्म हो जाएगी घर की खुशहाली -
क्या आप भी बड़े चाव से खाते हैं शहतूत? जानें किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये फल -
बवासीर की समस्या को जड़ से खत्म करेगा पान का पत्ता, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल -
नहीं जीतेंगी ममता बनर्जी! क्या बीजेपी के सिर सजेगा जीत का ताज? वोटिंग से पहले हुई बड़ी भविष्यवाणी -
Dhurandhar 2 OTT Release: Netflix नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी धुरंधर 2, नोट कर लें तारीख -
वैशाख कृष्ण जन्माष्टमी पर करें संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ, घर में जल्द गूंजेगी किलकारी
रात को फल खाते हैं तो ध्यान रखें ये बातें
फल खाने का सही समय
रात को सोने से पहले यदि अचानक से आपको भूख लग जाती है तो आप क्या करते हैं? रात में भूख लगने पर क्या आप कोई फल खाते हैं या चॉकलेट या स्नैक्स खाते हैं? वास्तव में रात में भूख लगने पर बिना कुछ खाए आसानी से नींद भी नहीं आती है।
भूख लगने पर चीज बर्गर या आइसक्रीम खाने की अपेक्षा फल खाना बेहतर है लेकिन आपको यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि रात के समय अधिक शुगर और कैलोरी युक्त स्नैक्स खाना नुकसानदायक हो सकता है। सोने से पहले मीठे तरबूज या स्ट्रॉबेरी खाकर भूख शांत करना अच्छा है लेकिन अधिक शुगर युक्त फल रात के समय न खाना ही बेहतर है।

सोने से पहले फल खाएं
यदि सोने से पहले आपको भूख लगती है और स्नैक्स खाने का मन करता है तो स्नैक्स की जगह फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। फलों में विटामिन, मिनरल, फाइटोकेमिकल और फाइबर पाये जाते हैं। अनहेल्दी शुगर और वसायुक्त स्नैक्स खाने की बजाय ताजे फल के टुक़ड़े खाने से पर्याप्त पोषक तत्व मिल जाता है।

रात में सोने से पहले कौन सा फल खाएं?
अगर रात में सोने से पहले अचानक आपको भूख लग जाती है तो आप केला, सेब,नाशपाती जैसे फाइबर युक्त फलों को खा सकते हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार भोजन करने के कुछ अंतराल के बाद ही फल खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पाचन तंत्र पर दोनों का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। फल आसानी से पच जाते हैं और पेट से आंत में भोजन से बहुत पहले ही चले जाते हैं।
भोजन प्रोटीन और फाइबर से युक्त होता है और इसे पचने में अधिक समय लगता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि रात होने से पहले ही फल खा लेना चाहिए। कुछ पोषण विशेषज्ञ सोने से पहले कुछ भी न खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि यह नींद को प्रभावित करता है और सोने से पहले कुछ भी खाने से शरीर में अधिक शुगर स्रावित होता है और एनर्जी बढ़ जाती है।

क्या फल खाने से वजन बढ़ता है?
ज्यादातर फलों में कम कैलोरी पायी जाती है, इसलिए इन्हें खाने से वजन नहीं बढ़ता है। एक कप आइसक्रीम में फलों को मिलाकर खाने से वजन बढ़ता है। रात के भोजन के बाद और सोने से पहले केला खाया जा सकता है।
लेकिन भोजन और सोने के समय में काफी अंतराल होना चाहिए। लेकिन केला रोज न खाएं अन्यथा वजन बढ़ सकता है।

क्या फल खाने से पाचन क्रिया खराब होती है?
यदि आपको पहले से ही पाचन संबंधी समस्याएं है तो फल खाने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। रात में सोने से पहले फल खाने से आपका पेट गड़बड़ हो सकता है और नींद भी बाधित हो सकती है और आप अधिक थकान महसूस कर सकते हैं।
अन्नानास और संतरे जैसे फलों में एसिड की मात्रा अधिक होती है और जो लोग एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित हैं उन्हें अधिक एसिड वाले फल नहीं खाने चाहिए।
यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो फल खाने से आपकी समस्या और बढ़ सकती है क्योंकि फलों में प्राकृतिक शुगर पायी जाती है ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देती है। इसलिए फलों का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।



Click it and Unblock the Notifications











