Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
आयुर्वेद से जानें कि दूध पीने का सही समय क्या है ?

जब कभी भी सम्पूर्ण भोजन की बात होती है तो आपको बता दें कि दूध का इसमें एक अहम रोल होता है। दूध को आप ऐसे ही पी सकते हैं या फिर हल्दी और कुछ दूसरी चीजों के साथ भी पी सकते हैं। दूध में प्रोटीन, विटामिन A, B1, B12, विटामिन D, पोटेशियम और मैग्नीशियम होने की वजह से इसे सबसे ज्यादा पोषक माना जाता है।

जो लोग वेजीटेरियन यानी मांस मछली का सेवन नहीं करते हैं, उनके लिए दूध प्रोटीन का एक बेस्ट स्रोत माना जाता है। दूध को इसीलिए पूर्ण भोजन माना जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट और वो सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरुरी होते हैं। दूध में मौजूद इतने सारे न्यूट्रीशनल और पाचक गुण होने की वजह से इसे आयुर्वेद में एक अलग ही स्थान दिया गया है।
लेकिन आयुर्वेद के अनुसार दूध से स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए सबसे पहले यह जानना जरुरी है कि इसे कैसे और कब पीना चाहिए।

1. दूध को मिल्क शेक बना कर ना पिएं
आयुर्वेद के अनुसार दूध को मिल्कशेक के रूप में पीना स्वास्थ्य के लिये ठीक नहीं होता है। डॉ वसंत लाद द्वारा लिखी गयी किताब "द कम्पलीट बुक ऑफ़ आयुर्वेदिक होम रेमेडीज" के अनुसार दूध में खट्टे फल, केला, आम आदि मिलाकर नहीं इस्तेमाल करना चाहिए।

2. दूध में ना मिलाएं केला
केले को दूध के साथ नहीं इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि दूध के साथ केला इस्तेमाल करने से आंतो की फ्लोरा चेंज हो जाती है जिससे शरीर में टोक्सिन जमा होने लगते हैं और इसकी वजह से सर्दी, खांसी, जुखाम, एलर्जी और स्किन पर चकत्ते पड़ने लगते हैं।

3. दिन में दूध पीने का एक विशेष समय होता है
आयुर्वेद के अनुसार दिन में दूध पीने का एक विशेष समय होता है कि कब इसे पीना चाहिए और कब नहीं, जिससे आपको इसके ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। आइये इसके बारे में एक्सपर्ट्स की राय जानते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स डॉ आशुतोष गौतम कहते हैं कि दूध पीने के दो विचार होते हैं।

4. दूध को सुबह या रात में सोने से पहले पिएं
अगर आप अपने शरीर को बनाना चाहते हैं तो इसे सुबह में पियें अन्यथा रात में सोते समय पियें। इसके और अधिक लाभ लेने के लिए इसे आप अश्वगंधा या फिर त्रिफला के साथ पियें जिससे आपको अच्छी नींद आएगी जोकि आपकी आँखों के लिए भी ठीक होगा।

5. पर रात में करता है सबसे ज्यादा फायदा
दूध सबसे अच्छा फ़ूड होता है और इसे सभी को पीना चाहिए लेकिन दूध पीने का सबसे अच्छा टाइम होता है कि इसे रात में ही पिया जाये। आयुर्वेद के अनुसार दूध को रात में सोने से पहले ही पीना चाहिए जिससे इसके सारे लाभ आपको मिल सके। दूध में सेडेटिव गुण भी होते हैं जिसकी वजह से रात में इसे पीने से इसमें मौजूद सेरोटोनिन आपको शांत करता है और आप एक अच्छी नींद लेते हैं।

6. दूध को पचाने में दिक्कत हो तो सुबह पिएं
अगर हम पुराने विचारों की बात करें तो दूध को सुबह में पीना चाहिए जिससे यह आसानी से पच सके। आजकल के लाइफ में जो लोग एक्सरसाइज करने के बाद सुबह में दूध का सेवन करते हैं तो उन्हें एसिडिटी हो सकती है। इसलिए यह सलाह दिया जाता है कि दूध या चाय के साथ पराठा या नमकीन इस्तेमाल करने से पेट में भारी भारी महसूस होगा।

7. कैल्शियम की वजह से इसे रात में पिएं
इसके अलावा दूध में कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती और रात में कम लेवल होने की वजह से यह आसानी से शरीर में अवशोषित हो जाता है।

8. मसल्स बनाना हो तो रात में पिएं दूध
जो लोग अपनी मसल्स को बनाना चाहते हैं तो उन्हें रात में दूध पीने से उसमें मौजूद प्रोटीन उनके लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। ज्यादातर न्यूट्रीनिष्ट ये मानते हैं कि रात में सोते समय कुछ भी खाने या पीने से आपको एक ऊर्जा मिलती है जब आपका शरीर पूरी तरह से रिलैक्स हो रहा होता है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार दूध में मौजूद अच्छे पाचक और सेडेटिव गुणों के कारण ही इसे रात में इस्तेमाल करना चाहिए।

9. शाम के बाद कभी भी पिएं
शाम के बाद कभी भी दूध का सेवन करना एक सेफ साइड माना जाता है इसलिए आप इस शान्दार पेय पदार्थ का सेवन करना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
