Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
वजन कम करने में 3 बातें करेंगी आपकी मदद, जाने ये काम के टिप्स
वजन कम करना कोई आसान बात नहीं है। वैसे तो हर कोई अपना वजन कम करना चाहता है लेकिन बहुत कम ही लोग इस दिशा में कुछ करने की हिम्मत दिखाते हैं। अगर आप भी वजन कम करने में लगे हुए हैं तो इसके लिए आपको यह समझना चाहिए कि यह कोई प्रतियोगिता नहीं है। अन्य बहुत सी चीजों की तरह, हर किसी के लिए वजन घटाने की प्रक्रिया अलग होती है। ऐसा जरूरी नहीं है कि एक नुस्खा या एक्सरसाइज़ एक व्यक्ति को सूट कर जाए तो दूसरे को भी उससे उतना ही फायदा होगा। आपको अपने शरीर और जीवन शैली के अनुसार वर्कआउट एवं आहार में बदलाव करने की जरूरत हो सकती है ताकि आप जल्दी से वजन घटा पाएं।
भले ही वजन घटाने के बारे में बहुत जानकारी उपलब्ध हो लेकिन फिर भी ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके बारे में अभी तक लोगों को पता नहीं है। वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को लगता है कि वो बहुत मेहनत कर रहे हैं और एक्सरसाइज एवं संतुलित आहार का पालन कर रहे हैं लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं हो पा रहा है। इस वजह से कई लोगों की हिम्मत टूटने लगती है और कुछ दिनों बाद ही वो वजन घटाने का ख्याल छोड़ देते हैं। ऐसा ज्यादातर उन तथ्यों के कारण होता है जो हमें नहीं पता होते हैं लेकिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। आज हम आपको ऐसी 3 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वजन कम करने के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं।

प्रोटीन का महत्व
अकसर जिम जाने वाले लोगों को ट्रेनर द्वारा प्रोटीन शेक पीने या आहार में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। प्रोटीन शेक या डाइट लेने से पहले आपको पता होना चाहिए कि प्रोटीन क्यों महत्वपूर्ण है।
प्रोटीन मांसपेशियों को बनाने में मदद करता है और वजन घटाने के लिए भी प्रोटीन बहुत महत्वपूर्ण होता है। प्रोटीन मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, भूख को कम करता है और वजन घटाने के लिए जिम्मेदार हार्मोन को भी प्रभावित करता है। प्रोटीन न केवल आपको वजन कम करने में मदद करता है बल्कि लंबे समय तक वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

बॉडी टाइप
हम अकसर जिम जाने पर अपने दोस्तों को देखकर उनकी ही एक्सरसाइज और डाइट अपना लेते हैं जबकि असलियत में आपको अपने बॉडी टाइप के अनुसार डाइट और कसरत को चुनना चाहिए। विज्ञान ने साबित कर दिया है कि फैट को स्टोर और कैलोरी को बर्न करने के लिए शरीर की प्रवृत्ति के अनुसार शरीर के तीन प्रकार हैं। आपके लिए सही कसरत और आहार आपके शरीर के प्रकार से निर्धारित होता है। तीन प्रकार एंडोमोर्फ, एक्टोमोर्फ और मेसोमोर्फ हैं। इन तीनों बॉडी टाइप के आधार पर शरीर में कैलोरी, वसा और भोजन की खपत अलग-अलग होती है। अपने शरीर को सही आकार देने के लिए आपको अपना बॉडी टाइप जरूर पता होना चाहिए।

सही और गलत कैलोरी
बहुत बार आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि हम कैलोरी खर्च कर के या कम कैलोरी वाले खाने का सेवन करके अपना वजन कम कर रहे हैं। हालांकि, कैलोरी सही और गलत भी होती है। ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी तरह की कैलोरी शरीर के लिए हानिकारक होती है। जिन कैलोरी में पोषण होता है वे सही होती हैं, जबकि पोषण से रहित कैलोरी गलत होती है।
एक बार तय कर लें कि आपको कितनी कैलोरी की जरूरत है, कितनी कैलोरी खर्च करनी है और कितनी कैलोरी का सेवन करना है। इसके बाद आपको अपने आहार में पौष्टिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करने का प्रयास करना चाहिए जैसे कि चपाती, फल आदि। ऐसी चीज़ों का सेवन न करें जिनमें मौजूद कैलोरी में कोई पोषण न हो जैसे कि शराब। ये चीज़ें सिर्फ वजन बढ़ाने का काम करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications