Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Cannes में हिस्सा लेने से पहले कंगना ने 10 दिनों में घटाया 5 किलो, जाने कैसे?
कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) शुरू हो चुका है। बॉलीवुड की खूबसूरत दीवाज सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण के अलावा बॉलीवुड की क्वीन कंगना रानौत भी इस इवेंट में हिस्सा लेंगी। जिसके लिए वो कांस के लिए रवाना भी हो चुकी हैं। कांस में फिट देखने के लिए कंगना ने जमकर मेहनत की है। कान्स में भाग लेने से पहले सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की वर्कआउट करते हुए भी एक तस्वीर और वीडियो वायरल हो रही थी थी।
बताया जा रहा था कि कंगना ने कांस में शामिल होने के लिए करीब 5 किलो वजन केवल 10 दिनों में घटाया है। फिल्म 'पंगा' (Panga) के लिए कंगना ने 10 किलो तक वजन बढ़ाया था, खासकर अपनी थाई के आसपास का। लेकिन कांस में फिट दिखने के लिए उन्होंने 5 किलो तक वजन कम कर लिया है। कंगना के ट्रेनर योगेश ने बताया कि कैसे कम समय में कंगना ने वजन कम किया।

बढ़ाया था 10 किलो वजन, फिर घटाया 5 किलो वजन
कंगना रनौत की टीम ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों के साथ यह बात बताई है। कंगना के ट्रेनर योगेश ने बताया है कि
वजन घटाने के लिए लो-कार्ब डायट फॉलो किया और दिन में दो बार वर्कआउट किया। बता दें कि कंगना रनौत ने अश्विनी अय्यर की फिल्म 'पंगा' में कबड्डी प्लेयर के रोल के लिए 10 किलो तक वजन बढ़ाया था। कांस के रेडकार्पेट पर छरहरी काया में दिखने के लिए कड़ी मेहनत से कंगना ने सिर्फ 10 दिन में ही वजन घटाया है।
ये है कंगना की कांस 2019 को लेकर प्लानिंग
बता दें कि कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 के लिए कंगना रनौत ने खास प्लानिंग कर रही हैं। वह इस बार रेड कार्पेट पर कोई हेवी गाउन नहीं बल्कि साड़ी पहनने वाली हैं। अपने इस लुक के बारे में बात करते हुए कंगना ने एक मीडिया में इंटरव्यू देता हुए कहा था कि मैं जो कपड़े पहनूंगी उसमें ड्रामा होगा। एक भारतीय एक्टर होने के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि मैं हमारे बुनकरों को बढ़ावा दूं और ऐसे कपड़े पहनूं जो हमारी समृद्ध विरासत को दिखाए मैं और मेरी स्टाइलिस्ट एमी पटेल हफ्तों से इस पर दिमाग लगा रहे हैं।
हम फाल्गुनी और शेन पीकॉक के साथ मिलकर एक साड़ी डिजाइन कर रहे हैं। इसका मकसद भुला दी गई बुनाई की कला को सामने लाना है, ताकि दुनिया हमारे रिच फैब्रिक और संस्कृति के बारे में जान सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
