Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
सफेद या भूरा कौनसे रंग का खाएं अंडा, जाने कौनसा है ज्यादा पौष्टिक

अंडा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है ये प्रोटीन का सबसे बड़ा स्त्रोत होता है। इसमें कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। जो आपके मसल्स के साथ हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद पाया जाता है। वैसे तो बाजार में सफेद अंडे आपने ज्यादा खाया होगा लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि देसी अंडे यानी ब्राउन एग, व्हाइट एग की तुलना में ज्यादा हेल्दी होते हैं।
कई लोग सोचते हैं कि जिस तरह से ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर और ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी होता है, उसी तरह ब्राउन एग भी सेहत के लिए लाभदायक होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि व्हाइट या ब्राउन कौनसे एग होते है ज्यादा हेल्दी?

दोनों अंडों में अंतर
डाइटिशियन का कहना है कि अंडा दो तरह का होता है।
1. देसी
2. पोल्ट्री
देसी अंडे ब्राउन रंग के होते हैं। जबकि पोल्ट्री के अंडे सफेद रंग के होते हैं। कई लोगों का मानना है कि ब्राउन अंडा, व्हाइट अंडे से ज्यादा हेल्दी होता है इसलिए लोग इन्हें खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं ब्राउन अंडे में प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है। यही कारण है कि देसी अंडा थोड़ा महंगा भी मिलता है। स्वाद की बात करें तो इनके स्वाद में सामान्य सा अंतर होता है। ब्राउन अंडे के पीले हिस्सा सफेद अंडे की तुलना में थोड़ा गहरा रंग का होता है।

ब्राउन अंडा है ज्यादा पौष्टिक?
एक रिसर्च के अनुसार, सभी अंडे साइज और कलर के बावजूद पौष्टिक रूप से एक जैसे होते हैं। सभी अंडों में लगभग एक बराबर ही विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और कैलोरी होती है। अंडे के रंग से उसके पौष्टिक तत्वों पर कोई असर नहीं पड़ता।

अंडा कैसे चुनें?
भले ही अंडे के पौष्टिक तत्वों का फर्क उसके कलर से ना पड़े लेकिन मुर्गियों की डाइट से अंडों की पौष्टिकता पर असर पड़ता हैं। सूर्य के संपर्क में रहने वाली और अच्छा खाने वाली मुर्गियों के अंडों में सभी पोषक तत्व होते हैं। जबकि बंद कमरे और सही आहार ना मिल पाने वाली मुर्गियों के अंडों में कम पोषक तत्व होते हैं।

कब और कैसे खाना चाहिए अंडा?
रोजाना 2 उबले हुए अंडे खाने से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता हैं। सुबह के समय अंडे खाने से पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी हुई रहती हैं। जिम जाने वाले लोगों को तो अंडे का सेवन करना ही चाहिए। वह कच्चे अंडे को दूध में मिलाकर पीने से कई समस्याएं दूर होती है। इतना ही नहीं, कच्चे अंडे की जर्दी (एग योक) का सेवन भी आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
