Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
खीरा खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं, जानिए सच
खीरा, गर्मियों का मुख्य फल या सब्जी है। जो इस मौसम में मुख्यत: पाया जाता है। खीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए सेंडविच से लेकर रायता और सलाद में इस मौसम में इसका खूब सेवन किया जाता है। इसके अलावा डाइटिंग करने वाले खीरे को अपने डाइट में मुख्य तौर पर शामिल करते हैं। खीरा में खनिजों, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। खीरा में 95 प्रतिशत पानी होता है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन बहुत अधिक होता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि खीरे खाने के बाद पानी का सेवन नहीं कापा चाहिए, इससे पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यूं हैं?

इसलिए नहीं पीना चाहिए खीरा खाने के बाद पानी
खीरे में 95 फीसदी पानी होता है, खीरा विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज़ और सबसे महत्वपूर्ण सिलिका जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, जो त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खीरे में 95 फीसदी पानी होता है ऐसे में इसे खाने के बाद पानी पीने से आप इन आवश्यक पोषक तत्वों से वंचित रह सकते हैं। पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए कच्ची सब्जियां और फल खाने के बाद पानी पीने से बचने की सलाह दी जाती है। न सिर्फ खीरा बल्कि विशेषज्ञ तो पानी से समृद्ध फल और सब्जियां जैसे तरबूज, अनानस और स्ट्रॉबेरी के बाद पीने न पीने की सलाह देते हैं।

बढ़ जाता है जीआई
खीरा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से जीआई ( GI) यानी ग्लाइसेमिक इंडेक्स गतिशीलता में वृद्धि होती है, जिससे पाचन और अवशोषण की प्राकृतिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचता है. हो सकता है कि बॉडी आपकी आंतों से अतिरिक्त लेने लगे और शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया को समस्या हो जाएं।

पीएच लेवल हो सकता है डिस्टर्ब
यह भी माना जाता है कि खीरे के साथ या उसके बाद पीने पीने से बॉडी का पीएच लेवल डिस्टर्ब हो सकता है। भोजन पचाने के लिए शरीर को पीएच लेवल की आवश्यकता होती है। बहुत अधिक पानी पीएच स्तर को कमजोर कर सकता है। इसके अलावा खीरे के ऊपर पानी पीने से खाद्य पदार्थों को पचाने के लिए आवश्यक एसिड प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पाते, जिससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

कब्ज और पाचन संबंधित समस्याओं से बचें
अगर आप पाचन और कब्ज जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए उच्च पानी वाले खाद्य पदार्थ जैसे खीरा आदर्श सब्जी साबित हो सकती है। यह आपकी आंतों को आराम पहुंचाती है। लेकिन यदि आप खीरे के ऊपर अधिक पानी पीते हैं, तो आपको डायरिया और लूज मोशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इतना होना चाहिए अंतराल
खीरे में मौजूद 95 प्रतिशत जल मात्रा की वजह से वैसे तो आपको खीरा खाने के बाद प्यास का अहसास नहीं होगा। अगर आपको प्यास लगती है तो खीरे खाने और पानी पीने के बीच कम से कम 20 मिनट का अंतराल होना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
