Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
वर्कआउट के बाद 50 बार सूर्यनमस्कार करती है करीना कपूर, वीडियो हुआ वायरल, जानिए इसके फायदे
करीना कपूर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में मौजूद नहीं है लेकिन बावजूद इसके ये दिवा अपनी फिटनेस और स्टाइल की वजह से सोशल मीडिया में छाई हुई रहती हैं। फिटनेस के लिए संजीदा करीना कपूर फैंस को हेल्दी लाइफस्टाइल और फिट रहने के लिए जिमिंग और वर्कआउट के लिए इंस्पायर करती है। हाल ही में इंस्टाग्राम में एक फैन अकाउंट ने करीना कपूर का जिम में वर्कआउट सेशन के बाद 50 सूर्यनमस्कार करते हुए का वीडियो पोस्ट किया हैं।
हाल ही करीना पति सैफअली खान और बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां बिताकर वापस लौटी हैं और आते ही अपने फिटनेस पर ध्यान देना शुरु कर दिया हैं। इस वीडियो में करीना ने वर्कआउट के दौरान कम्फर्टेबल रहने के लिए ब्लैक स्पोर्ट ब्रा और पीच मिनी शोर्ट में नजर आ रही हैं। करीना की फिटनेस और एनर्जी लेवल को देखते हुए कह पाना है कि ये बॉलीवुड की ये दिवा 38 साल की हो चुकी हैं।
बात करें करीना की वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली मल्टी स्टारर मूवी तख्त में नजर आएंगी।

सूर्य नमस्कार करने के फायदे
- रोज सूर्य नमस्कार करने से पेट के ऑर्गन्स पर दबाब पड़ता है। इससे डाइजेशन सुधरता है। साथ ही इससे डाइजेशन सुधरता है और कब्ज, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी प्रॉब्लम्स कंट्रोल होती हैं।
- सूर्य नमस्कार करने से पेट की मसल्स मजबूत होती हैं। इससे पेट का एक्स्ट्रा फैट कम होता है।
- इसके अलावा इससे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन खून तक पहुंचती हैं। इससे बॉडी में मौजूद कार्बन डाईऑक्साइड और बाकी जहरीली गैसे बाहर निकालती है।
- इससे बॉडी फ्लैक्सिबल होती है।
- ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। इससे महिलाओं को पीरियड्स नियमित आने में मदद मिलती हैं।
- रोजाना सूर्य नमस्कार करने से बॉडी की स्ट्रेचिंग होती है और इससे मसल्स और लिगामेंट के साथ रीढ़ की हड्डियां मजबूत होती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
