Latest Updates
-
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम
महिलाओं के मुकाबले पुरुष जल्दी घटाते हैं वजन, ये है नई स्टडी
महिलाएं पुरुषों की तुलना में बहुत जल्दी वजन बढ़ा लेती है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी पुरुषों की तुलना में महिलाएं वजन घटाने में भी पीछे हैं। जी हां, महिलाओं की तुलना में पुरुषों का वजन काफी तेजी से घटता है। जबकि दोनों ही डाइट और एक्सरसाइज का नियमित रूप से पालन करते हैं। इसके बावजूद पुरुषों का वजन तेजी से घटता है। यह हम नहीं बल्कि एक स्टडी में बात सामने आई है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों का वजन तेजी से घटता है।

एक स्टडी के अनुसार महिलाओं में खाने को लेकर ज्यादा दीवानपन होता है बल्कि पुरुषों में ये कम होता है। स्टडी में यह भी बात सामने आई है कि वजन कम करने वाले डायट के बारे में 25 फीसदी महिलाएं हर आधे घंटे में सोचती रहती हैं। दूसरा कारण यह भी है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं खाने को लेकर भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़ी हुई होती है। खुशी का मौका हो या गम का महिलाओं में फूड क्रेविंग ज्यादा होती है।
इसके अलावा स्टडी में महिलाओं व पुरुषों के ब्रेन स्कैन स्टडी से जुड़ी बात सामने आई है कि स्टडी में शोधकर्ताओं ने एक दिन से भूखें महिलाएं एवं पुरुषों के सामने स्वादिष्ट खाना रखा। इस दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि खाने को लेकर महिलाओं की तुलना में पुरुषों के दिमाग ने कम प्रतिक्रिया दी।

पुरुषों का बॉडी स्ट्रक्चर महिलाओं से काफी अलग होता है। इस कारण भी पुरुष जल्दी वजन कम कर लेते हैं। इसके अलावा महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में मेटाबॉलिज्म होता है। इसका मुख्य कारण है कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में अधिक पतली मांसपेशी होती है जो कैलोरी को बर्न करने में मदद करती है। इस कारण पुरुषों को वजन घटाने में आसानी होती है।
महत्वपूर्ण टिप्स ध्यान में रखें।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो किसी भी तरह की दवा व डायट लेने से बचें
वजन कम करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लें।
किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से पहले अच्छे ट्रेनर से जरूर सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications