Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
मिस इंडिया 2019 सुमन राव नहीं जाती है जिम, जाने उनका वर्कआउट और डाइट प्लान
मिस इंडिया 2019 का टाइटल जीतने वाली राजस्थान की सुमन राव पिछले कई समय से चर्चाओं में है। 20 साल की सुमन की उपलब्धि को देखने के बाद हर कोई जानने को बेताब है कि आखिरी वह कौन हैं और उनके परफेक्ट फिगर और फिटनेस का राज क्या है? राजस्थान के राजसमंद की रहने वाली सुमन राव चार्टेड अकाउंटेंट की स्टूडेंट रह चुकी है। सुमन राव इस साल बैंकॉक में दिसंबर में होने वाले मिस वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सुमन अपने खूबसूरत फिगर को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चाओं में हैं। आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि सुमन को जिम जाना बिल्कुल पसंद नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने कमाल का फिगर मेंटेन किया हुआ है। खाने की शौकीन हैं सुमनअपने डाइट चार्ट को भी गंभीरता से फॉलो करती हैं।
सुमन राव का डाइट प्लान
सुमन राव रोजाना अपना ब्रेकफास्ट समय पर करती हैं। ब्रेकफास्ट में वह कॉफी के साथ सैंडविच और मफिंस लेना कभी नहीं भूलती। लंच में वह वेजिटेरियन और नॉनवेजिटेरियन दोनों तरह चीजें खाती हैं। साथ ही उनकी डाइट में ढेर सारा सलाद भी रहता है। रात को वह केवियर, सलामी और पास्ते जैसा हल्का फुल्का कुछ खा लेती हैं।
हरी सब्जियां खाना है पसंद
सुमन राव के दिन की शुरुआत एक ग्लास नींबू पानी से होती है। इसके बाद वह गुनगुने पानी में शहद लेती हैं। उन्हें जापानी फूड भी काफी ज्यादा पसंद है। सुमन नियम रूप से हरी सब्जियों और फलों का जूस भी पीती हैं. इसके अलावा वह हर दो घंटे में ड्राई फ्रूट्स खाती हैं।

जिम से ज्यादा योगा में इंटरस्टेड
सुमन राव डेली वर्कआउट रुटीन को फॉलो नहीं करती। उन्हें रेगुलर जिम जाना पसंद नहीं है। हालांकि जब वह जिम जाती हैं तो क्रंचेच, पुशअप्स, स्क्वाट्स और पुलअप्स जरूर करती हैं। साथ ही वह रोजाना 45 मिनट योगा के लिए निकालती हैं।

डेली एक्सरसाइज
सुमन, योगा के अलावा डेली रुटीन एक्सरसाइज करती है। वो अपने दिन की शुरुआत वॉक या जॉगिंग से करती है। इसके बाद वो क्रंचेच, पुशअप्स और पुलअप्स करती है। इसके अलावा वो अलग-अलग तरह के बॉडी पार्ट की एक्सरसाइज पर ध्यान देती है। दूसरी एक्टिविटीज सुमन को वॉलीबॉल और स्विमिंग करना बहुत पसंद है।



Click it and Unblock the Notifications