Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिए आपकी फेवरेट एक्ट्रेस ब्रेकफास्ट में क्या खाती हैं, इनमें से एक को पसंद है देसी घी के पराठे
नाश्ता सुबह का सबसे जरुरी पहला आहार (Meal ) होता है। अगर आप नाश्ता नहीं करने के आदी है तो आपको नहीं मालूम आप अपनी सेहत के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। नाश्ता करना हर किसी की प्राथमिकता होती है। आपको यकीन नहीं होगा कि डाइट पर रहने वाली मशहूर एक्ट्रेस भी सुबह का नाश्ता करना नहीं भूलती हैं।
जी हां, सेलिब्रेटी एक्ट्रेस के लिए फिट रहने के लिए दिन की पहली खुराक यानी नाश्ता करना बेहद जरुरी होता है। आइए जानते है कि बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस भी अपनी सुबह की शुरुआत में क्या खाती हैं।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर अपने खानपान का बहुत ध्यान रखती हैं। वो अपनी सुबह की शुरुआत घर के नाश्ते से ही करती है। चाहे वो कितनी ही व्यस्त क्यों न रहें लेकिन वो नाश्ते करना नहीं भूलती हैं। वो अपने ब्रेकफास्ट प्लेट में फल, अंडे और फ्रेश जूस लेना पसंद करती हैं।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट खाने की बहुत बड़ी शौकीन हैं, लेकर वो अपनी डाइट को लेकर भी काफी कॉन्शियस रहती हैं। अगर बात करें उनके ब्रेकफास्ट की तो आलिया अपने नाश्ते की प्लेट में एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लेना पसंद करती हैं जैसे मौसमी फल। वो अपने दिन की शुरुआत हर्बल चाय और बिना चीनी वाली कॉफी के साथ करना पसंद करती हैं। इसके बाद वो ऐसा कुछ खाना पसंद करती हैं जिससे पेट भरा हुआ सा लगे जैसे पोहा या अंडे का सेंडविच।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी कई सालों से अपने छरहरे फिगर से फैंस को दीवाना कर रखा है। फैंस शिल्पा जैसा फिगर पाने के लिए उनकी फिटनेस और डाइट टिप्स फॉलो करते हैं। शिल्पा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सुबह जल्दी उठ जाती है इसलिए सुबह की शुरुआत नोनी जूस के साथ करती हैं। शिल्पा दो हिस्से में ब्रेकफास्ट करती हैं। सुबह 7.30 बजे पहले वो ताजे फल जैसे केला या एप्पल खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वो मुसली खाती हैं। इसके बाद 10.30 बजे वो दो अंडे और एवोकेडो खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वो बटर टोस्ट भी खाती हैं।

करीना कपूर
बॉलीवुड में जीरो फिगर ट्रेंड लानी वाली करीना कपूर अपनी फिटनेस की वजह से चर्चाओं में रहती हें। फिट रहने के लिए करीना कपूर डेली रुटीन में वर्कआउट और डाइट को काफी अहमियत देती हैं। अपने एक इंटरव्यू में करीना ने खुद ही इस बात का जिक्र किया था कि ब्रेकफास्ट उनकी डाइट का सबसे जरुरी हिस्सा हैं। वो अपनी सुबह की शुरुआत केले के साथ करती हैं। वो देसी व्यंजन खाने में ज्यादा विश्वास करती हैं। वो नाश्तें में सामान्य तौर पर घर में ही बने घी के पराठा और पोहा खाना पसंद करती हैं।

मलाइका अरोड़ा
करीना की ही तरह मालिका भी घर में बने व्यंजनों पर ही ज्यादा विश्वास करती हैं। वो अपने दिन की शुरुआत में गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीती हैं। ये ड्रिंक उन्हें डिटॉक्स करने के साथ हाइड्रेड रखने में भी मदद करता हैं। बात करें मलाइका के नाश्ते की तो वो सुबह एक कटोरी मिक्स फ्रूट के साथ पोहा, इडली, उपमा और मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ एग व्हाइट खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वेजिटेबल ज्यूस और स्मूदीज भी उनकी लिस्ट में रहते हैं।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी फैंस उनकी फिटनेस के दीवाने हैं। दीपिका के सुपर टोंड और आकर्षक फिगर का राज घर पर बना खाना हैं। दीपिका ब्रेकफास्ट में साउथ इंडियन फूड जैसे उपमा, डोसा, इडली और पोहा खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वो एग व्हाइट सेंडविच को कभी कभार खाना पसंद करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
