Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सपना चौधरी का ये है फिटनेस सीक्रेट, फिट रहने के लिए ठंडे पानी से बना ली दूरी
अपने ठुमको और हरियाणवी गानों के वजह से मशहूर सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग पूरे देशभर में हैं। सपना हमेशा अपने डांस के वजह से चर्चाओं में बनी रहती है। इन दिनों सिंगर-डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी के राजनीति का हिस्सा बनने के कयास को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थी। हालांकि, सपना चौधरी ने इन सभी खबरों को अफवाह बताई है। इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी सपना चौधरी बिग बॉस11 में नजर आने के बाद काफी मशहूर हो गई थी।

इसके बाद सपना कुछ मूवी और सीरियल में भी नजर आई। बिग बॉस करने के बाद सपना ने इंड्रस्टी में अपने पांव जमाने के लिए अपने लुक में जबर्दस्त बदलाव किया है। उन्होंने सिर्फ अपने लुक को लेकर ही नहीं बल्कि पूरी बॉडी में जबर्दस्त ट्रांसफोर्मेशन किया है। सपना ने काफी वजन भी पहले से कम किया है। आइए जानते है सपना चौधरी के फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में...

घंटो जिम में करती है एक्सरसाइज
एक इंटरव्यू में सपना ने बताया कि उन्होंने वजन कम करने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाया है। एक्सरसाइज के साथ वो अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखती हैं।सपना ने बताया कि वह फिट रहने के लिए बॉयल्ड चिकन, पनीर और खूब सारा नींबू पानी पीती हैं।

गुनगुना पानी पीती है
उन्हें ठंडा पानी पीना बहुत पसंद है, लेकिन खुद को फिट रखने के लिए उन्होंने ठंडे पानी से दूरी बना ली है। वो अब वह पूरे दिन गुनगुना पानी ही पीती है।

नींबू पानी और हर्बल टी से दिन की शुरुआत
सपना के दिन की शुरुआत नींबू पानी या हर्बल टी से होती है। नींबू पानी और हर्बल टी शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालकर डाइजेशन को बेहतर करते हैं। वजन कम करने में नींबू पानी और हर्बल टी की अहम भूमिका होती है।

एक्सरसाइज
इसके बाद सपना चौधरी जिम जाकर कार्डियो और वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करती हैं। डांसिंग भी सपना चौधरी के एक्सरसाइज प्लान का हिस्सा है। बता दें कि डांसिंग से बहुत जल्दी वजन कम होता है।
ब्रेकफास्ट
सपना चौधरी का ब्रेकफास्ट हमेशा हैवी होता है। सुबह के नाश्ते में वह मल्टीग्रेन ब्रेड और स्प्राउट्स लेती हैं। इसके साथ वह अंडे भी खाती है।
लंच
लंच में सपना ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करती हैं। इससे उन्हें अधिक प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा वह लंच में राजमा और सलाद को खाना ज्यादा पसंद करती हैं।
चाय की जगह नारियल पानी
सपना शाम को 4 बजे स्नेक टाइम पर बिजी शेड्यूल से समय निकालकर बीच-बीच में नारियल पानी और फल खाने पर भी पूरा ध्यान देती हैं।

डिनर
सपना चौधरी अपना हर हाल में अपना डिनर शाम 7.30 बजे तक कर लेती हैं। डिनर में सपना ग्रिल्ड या बॉयल्ड चिकन, पनीर आदि प्रोटीन युक्त चीजें लेना पसंद करती हैं।
स्नैक्स
कार्डियो एक्सरसाइज करने की वजह से वह स्नैक्स में भुने चने और नट्स लेना कभी नहीं भूलती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
