Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
मोदी ने अपने कार्यकाल में नहीं ली एक भी Sick Leave, ये है उनके हेल्दी सेहत का राज
चुनावी घमासन के बीच अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक गैर राजनीति इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने अपनी जीवन से जुड़े कई अनछूए पहलूओं के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिटनेस से जुड़ी कई ऐसी बाते बताई जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अभी तक एक भी Sick Leave यानी बीमार होने पर अवकाश नहीं ली। आप भी जानें आखिर कैसे पीएम मोदी खुद को कैसे रखते है फिट।

- पीएम मोदी अपने काम में व्यस्त रहने के कारण चाहे जितनी देर से रात को सोएं, लेकिन वह सुबह 4-5 बजे उठकर योगा जरुर करते है। योगा के जरिए वो फिट रहते है इसके साथ वो सूर्य नमस्कार जरुर करते हैं। जो कि उनके फिटनेस का मूलमंत्र है।
- पीएम मोदी अपने दिन की शुरुआत में हेल्दी डाइट लेना नहीं भूलते हैं। इसमें वह पोहा, खाखरा, अदरक वाली गुजराती चाय और भाखरी शामिल करते हैं। जिससे उन्हें दिनभर की एनर्जी मिलती है।
- पीएम नरेंद्र मोदी शाकाहारी हैं। वह अपने डाइट में फ्रूट्स और वेजिटेबल के साथ सादा गुजराती साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं।
- पीएम नरेंद्र मोदी कभी भी एक साथ बहुत ही ज्यादा नहीं खाते हैं बल्कि थोड़ा-थोड़ा स्नैक्स में फूड्स या फिर नट्स खाते है।

- पीएम नरेंद्र मोदी वे दिनभर नार्मल पानी की बजाय गुनगुना पानी पीते रहते हैं। लगातार यात्राओं के दौरान या फिर उपवास के दौरान उन्हें इससे एनर्जी मिलती रहती हैं।
- पीएम मोदी रेगुलर मेडिटेशन के साथ-साथ किताबें पढते हैं।
- पीएम नरेंद्र मोदी 24 घंटे में महज 3-4 घंटे ही सोते हैं लेकिन उन्हें बिस्तर पर लेटने के 30 सेकेंड्स में ही नींद आ जाती है और उठने पर वे फ्रेश महसूस करते हैं।
- पीएम नरेंद्र मोदी दिन भर में कई बार डीप ब्रीदिंग करते हैं। इससे फेफड़ों में ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छी होती है और बॉडी को एनर्जी मिलती है।
- नरेंद्र मोदी का अध्यात्म से काफी लगाव है। इससे जुड़ी किताबें पढ़ने से उन्हें मानसिक रूप से फिट रहने में मदद मिलती है।
- सर्दियों में ठंड और जुकाम होने पर नरेंद्र मोदी दवाईयों के बजाय नाक में सरसो का तेल गर्म करके नाक में डालते है जो उन्हें दो दिन में तंदरुस्त रखते हैं।
- नरेंद्र मोदी दिन भर में दो बार बिना चीनी वाली चाय पीते हैं, एक बार सुबह के समय और शाम के 6 बजे, उन्हें खुले आसमान के नीचे चाय पीना बहुत पसंद हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
