Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
ब्लैक वॉटर को बॉलिवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेटर्स तक क्यों कर रहे पसंद ? जानें इसकी खासियतों के बारें में
फैशन हो या फिटनेस बॉलीवुड स्टार्स लेटेस्ट ट्रेंड के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। पिलेट्स से लेकर कीटो डाइट तक, इन फिटनेस ट्रेंड्स को फेमस करने में बॉलीवुड स्टार्स का हाथ होता है। आज के टाइम में ब्लैक वॉटर बॉलीवुड स्टार्स लेटेस्ट ट्रेंड है। काजल अग्रवाल, मलाइका अरोड़ा, श्रुति हसन, उर्वशी रौतेला और विराट कोहली भी इस पानी को पीते हैं। इस काले पानी में अद्भुत हेल्थ बेनिफिट्स हैं। वहीं श्रुति हासन ने भी सोशल मीडिया पर बताया था कि वो भी ब्लैक वाटर पी रही हैं। उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड शेयर किया था, जिसमें एक ग्लास ब्लैक वाटर दिखाई दे रहा था। श्रुति हसन ने इस वीडियो के जरीये बताया था कि ये कोई ब्लैक वाटर नहीं है, बल्कि अल्केलाइन वाटर है। इसका स्वाद नॉर्मल पानी जैसा ही है।
हमारा शरीर 60 प्रतिशत पानी से बना है, यही कारण है कि आंतरिक प्रणाली को काम करने की स्थिति में रखने के लिए एक दिन में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पीना महत्वपूर्ण है। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, मुख्य तापमान बनाए रखता है, खनिजों को विभिन्न अंगों तक पहुंचाता है और हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन को पचाने में मदद करता है। इन सबके अलावा, काला पानी आपको कुछ अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है।

ब्लैक वॉटर क्या है?
ब्लैक वाटर , 'अल्केलाइन वाटर' को कहते हैं।
इसमें 70 से अधिक मिनिरल्स होते हैं जो डाइजेशन में सुधार करते हैं, मेटाबॉलिजिम में हेल्प करता हैं।
एसिडिटी को कम करते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं।
इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं, क्योंकि इसका पीएच स्तर 7 से ऊपर है, जो नियमित पानी से ज्यादा है। इस प्रोडक्ट के निर्माताओं का ये दावा है।
मेडिकल जर्नल 'एविडेंस बेस्ड कॉम्प्लिमेंटरी एंड अल्टर्नेटिव मेडिसीन' के अनुसार, जिम या फिजिकल वर्क के बाद या फिर पसीना बहने के बाद ब्लैक वाटर पीने से हेल्प होती है। ये बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स की सप्लाई को बढ़ाने में कारगर है।गुजरात की एक स्टार्ट-अप ने भारत में ब्लैक वॉटर को पेश किया है। एक बोतल ब्लैक वॉटर की 100 रुपये में बेच रहा है। नॉर्मल मिनिरल वॉटर की एक लीटर की बोतल की कीमत भारत में 20-40 रुपये है।
कंपनी के मुताबिक, काला पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। भारत में ब्लैक वॉटर के एकमात्र विक्रेता का दावा है कि सादे पानी में कई आवश्यक खनिजों की कमी होती है, जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं। नॉर्मल आरओ पानी का पीएच मान कम होता है, अल्कालाइन वॉटर जैसा कुछ नहीं है। यह हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह और हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है।

अधिक हाइड्रेशन करता है।
अल्कलाइन ड्रिंक में पानी के पार्टिकल्स छोटे होते हैं, वे आपकी सेल्स द्वारा अधिक आसानी से अवजॉर्व हो जाते हैं और सादे पानी की तुलना में एक्स्ट्रा हाइड्रेटिंग होते हैं। ये मसल्स को बेहतर तरीके से सिकोड़ने में मदद करता है, जोड़ों को चिकनाई देता है और किडनी के कामकाज में सुधार करता है।
एसिडिटी कम करने का कम करता है-
अल्कलाइन ड्रिंक लेने से एसिडिटी कम करने और शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करने में भी मदद मिलती है।

एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज -
एंटीऑक्सिडेंट और मिनिरल्स से भरपूर, अल्कलाइन ड्रिंक आपके शरीर में फ्री पार्टिकल्स को कम करने के लिए माना जाता है। ये उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है और आपकी त्वचा और बालों की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है।

क्या इसका कोई साइड इफेक्ट भी है?
ये कहना मुश्किल है कि अल्कलाइन पानी या ब्लैक वॉटर पीने के लिए सुरक्षित है या नहीं। हालांकि, कुछ लोगों को इसको पीने के बाद दुष्प्रभाव का अनुभव हो सकता है। शरीर में अधिक खारापन कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकते है-
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की प्रॉबलम
स्किन में जलन
जी मिचलाना व उल्टी
हाथ-पांव या चेहरे में झुनझुनी का महसूस होना
भ्रम की स्थिति भी हो सकती है।

नॉर्मल पानी सबसे बेस्ट है-
नॉर्मल पानी खुद को हाइड्रेट करने का सबसे बेस्ट तरीका है। अगर आप ब्लैत वॉटर पीने की कोशिश करना चाहते हैं तो आप अपने पोषण विशेषज्ञ या चिकित्सक से पहले परामर्श करने की सलाह लें, इसके बाद इसको पीना शुरू करें।



Click it and Unblock the Notifications
