Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्रेड की जगह ढूंढ रहें उसका रिप्लेसमेंट, आप खा सकते हैं ये फल और सब्जियां
दिन की शुरूआत में अधिकतर भारतीय घरों में लोग ब्रेड बटर और मसाला चाय पीना अधिक पसंद करते हैं। यहां तक कि ब्रेड को हर दिन नाश्ते में एक नए तरीके से बनाना हमें काफी पसंद होता है। लेकिन आपको यह समझना चाहिए कि ब्रेड मैदा, मक्खन और चीनी के मिश्रण से तैयार की जाती है और आवश्यकता से अधिक ब्रेड का सेवन करना सेहत के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। खासतौर से, अगर आप वेट लॉस प्रोसेस में हैं तो हर दिन ब्रेड खाना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन ब्रेड के एक स्लाइस में 53 कैलोरी होती है। तो अब वक्त आ गया है कि आप ब्रेड के कुछ हेल्दी विकल्पों पर विचार करें। ऐसी कई फल व सब्जियां होती हैं, जिन्हें ब्रेड के स्थान पर खाया जा सकता है। इस तरह आप टेस्ट के साथ-साथ अपनी हेल्थ का भी ख्याल रख सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ब्रेड के कुछ हेल्दी विकल्पों के बारे में बता रहे हैं-

अनानास की स्लाइस
अगर आप अनहेल्दी मैदा के स्थान पर कुछ बेहद हेल्दी व टेस्टी खाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अनानास की स्लाइस ले सकती हैं। अगर आप चाहें तो अनानास की मदद से एक फ्रूट सैंडविच बना सकते हैं। आप अनानास के स्लाइस को ऊपर से ब्राउन शुगर स्प्रिकंल करके ग्रिल कर सकते हैं। साथ ही सैंडविच के बीच में रोजमेरी और सौंफ जैसी हर्ब्स को मिक्स करके इसे एंटीऑक्सीडेंट रिच बना सकती हैं।

पत्ता गोभी
पत्ता गोभी एक बेहद ही हेल्दी सब्जी है, जो डायटरी फाइबर, विटामिन के और सी से भरपूर है। अगर आप एक रैप सैंडविच तैयार करना चाहते हैं तो ऐसे में पत्तागोभी का इस्तेमाल कर सकते हैं। पत्तागोभी की तरह ही लेट्यूस से भी रैप सैंडविच बनाया जा सकता है। शाम के समय एक रैप बनाने के लिए आप इसमें चिकन, आलू क्यूब्स व अपनी पसंदीदा सब्जी, मेयोनेज व सॉस डालकर एक बेहतरीन स्नैक तैयार कर सकते हैं।

आलू
भले ही आलू में कार्ब की मात्रा अधिक होती है, लेकिन ब्रेड के स्थान पर आलू का उपयोग करना एक बेहतर विकल्प है। आलू में कॉम्पलैक्स कार्ब्स होते हैं और अगर आप एक इंटेंस कार्डियो वर्कआउट करते हैं तो ऐसे में इसका सेवन करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कार्डियो वर्कआउट के बाद हमारे शरीर को किसी भी अन्य पोषक तत्व से अधिक कार्ब्स की जरूरत होती है। लेकिन ऐसे में ब्रेड खाना अच्छा नहीं है, क्योंकि इसमें मैदा भी होता है। इसलिए, अपनी ब्रेड को आलू से बदलें और टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ को अनदेखा ना करें।

खीरा
बिना ब्रेड के वेजी सैंडविच बनाने के लिए खीरे का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। आप पनीर, ऑलिव्स और टमाटर के साथ मिनी ओपन सैंडविच बना सकते हैं। आप खीरे को बेहद पतला काटकर एक छीलन बनाएं और फिर इसमें अपनी फिलिंग को अंदर लपेट सकते हैं। कम कैलोरी और आहार फाइबर से भरपूर, यह एक बेहतरीन सैंडविच साबित हो सकता है।

सेब
सेब की गिनती सबसे हेल्दी फलों में होती है। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर सेब आपकी ब्रेड का एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकता है। बस आप सेब के दो स्लाइस के बीच में पीनट बटर और अखरोट डालें और इवनिंग स्नैक के रूप में इनका सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
