Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
होम आइसोलेशन में जानें क्या खाएं कोरोना मरीज, पौष्टिक फूड से रिकवरी में होगी मदद
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। हर दिन तमाम लोग ठीक भी हो रहे हैं। कई लोग हेल्दी डाइट के जरिए भी इस संक्रमण से मुक्ति पा रहे हैं। अगर आप भी कोरोना से जूझ रहे हैं और खुद को आइसोलेट कर लिया है तो यहां हम आपको ऐसी डाइट बता रहे हैं जिसके सेवन से आपको रिकवर होने में मदद मिल सकती है।

सुबह
दिन की शुरुआत में सुबह उठने पर एक गिलास गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसका सेवन करने से आपके शरीर को उठते ही विटामिन सी मिलेगा।

सुबह नाश्ते में
थोड़ा योगा या प्राणायाम करें। सुबह 9 बजे तक आपको थोड़ी भूख लग सकती है और न भी लगे तो इस वक्त तक तो आप दो रोटी, हरी सब्जी, अंडा दो पीस एवं प्लेन दही का सेवन करें। नाश्ते में आप कुछतला-गला या बाहर का खाने का प्रयास न करें। यदि रोज आप ये सब नहीं खा पा रहे हैं तो दही और ओट्स भी नाश्ते में ले सकते हैं।

सुबह 11 बजे
11 बजे करीब आप थोड़े-बहुत फल खाएं और कोशिश करें कि फलों को एक जगह बैठकर न खाएं बल्कि घूमते- फिरते इनका सेवन करें। फल में संतरा, अमरुद, पपीता और अंगूर खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। ये आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर काम करेंगे, साथ ही पपीते के सेवन से आपको पेट से संबंधित समस्या नहीं होगी।

दोपहर डेढ़ बजे
दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच आप रोजाना नियम से लंच ले लें। लंच में तीन रोटी, चावल, दाल, हरी सब्जी, सलाद और सोयाबीन बड़ी 20 पीस लें। इस लंच मेनू के पालन में लापरवाही न करें। यदि आप प्रतिदिन पूरा व्यवस्थित भोजने लेंगे तो आपके शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी महसूस नहीं होगी और आपको सभी आवश्यक पोषक तत्व भी मिलेंगे।

शाम 4 बजे
शाम को आप अंकुरित अनाज का सेवन करें। आपको बहुत अधिक अंकुरित अनाज नहीं खाना है पर प्रतिदिन आधा कटोरी तो जरूर लें। अंकुरित अनाज में चना, हरा मूंग खाएं। इन पर नींबू भी निचोड़ सकते हैं। साथ ही चार से पांच भिगोई हुई बादाम खाना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

शाम 6 बजे
शाम को थोड़े दिन चाय की जगह काढ़े या नींबू की चाय का सेवन करें और इनके साथ थोड़ा ही सही पर कुछ खाएं जरूर जैसे बिस्किट।

रात साढ़े आठ बजे
डिनर को बिल्कुल भी लेट न करें। बताये गए समय के आसपास डिनर ले लें ताकि उसे पचने के लिए समय मिल सके। डिनर में रोटी, सब्जी और सलाद का सेवन करें। सब्जी एकदम सादी लें, मसालेदार सब्जियां अभी न खाएं। रात में 10 बजे करीब एक गिलास दूध पीकर सो जाएं। याद रखें आराम करना आपके लिए बेहद आवश्यक है।

हाइड्रेड रहें
अगर कोविड संक्रमण है तो सबसे जरूरी है खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए पानी, दूध, हल्दी वाला दूध, ताजा फलों का रस लें। खाने में प्रोटीन की मात्रा अधिक हो। इसके लिए दाल, अंडा, अगर नॉनवेज खाते हैं तो अच्छी तरह से पकाकर खा सकते हैं।'



Click it and Unblock the Notifications
