Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
बच्चों के दूध पीने के नखरे से हो गए हैं परेशान, डाइटिशियन से जानिए नट्स होम मेड मिल्क रेसिपी

दूध बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्ग सभी के शरीर के विकास और हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता है, वो अक्सर इसे पीने से बचते हैं। दूध पीने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, हड्डियां भी स्ट्रॉन्ग बनती है, मेंटल हेल्थ मे भी सुधार होता है। दूध का सेवन करने वाले कम बीमार पड़ते हैं। ऐसे में डाइटिशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर होम मेड दूध बनाने की हेल्दी रेसिपी शेयर की है। जिसे बनाना बहुत आसान है। डाइटिशियन मनप्रीत ने अपने कैप्शन में लिखा, "दूध कैल्शियम का एक जरूरी स्रोत है और अगर बच्चे को कैल्शियम ही नहीं मिल रहा है तो चिंता न करें, आप उन्हें नट्स का का दूध दे सकते हैं।"
नट्स मिल्क बनाने की रेसिपी
8 चीजों से बनाएं होममेड मिल्क
* बादाम - 5 पीस
* अखरोट - 2 पीस
* खसखस - डेढ़ छोटी चम्मच
* तिल - डेढ़ छोटी चम्मच
* पिस्ता - 5 पीस
* अंजीर - 2 पीस
* इलायची - 2 पीस
* केसर - 1-2 रेशे
दूध बनाने का तरीका
1. डाइटिशियन मनप्रीत ने होम मेड नट्स रेसिपी बनाने की रेसिपी शेयर करते हुए बताया कि सभी मेवों को 200 मिली पानी में रातभर भिगो कर रख दें।
2. इसके बाद अगले दिन सुबह इन नट्स को उस पानी में अच्छे से मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड करके छलनी से छान लें।
3. अब इसमें एक छोटी चम्मच शहद डालकर मिला लें।
4. आपका हेल्दी नट्स मिल्क तैयार है। इसे एक गिलास में निकाल और अपने बच्चों को सर्व करें।
नट्स मिल्क में मौजूद ड्राई फ्रूट्स के हेल्थ बेनिफिट्स
1. तिल
तिल में मौजूद गुण आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ये बच्चों में ब्लड सेल्स के उत्पादन में भी काफी लाभकारी है। इस दूध को बुजुर्गों को पिलाने से बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। ये आपकी मांसपेशियों को भी स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करता है।
2. खसखस
खसखस के अंदर कैल्शियम और जिंक के गुण मौजूद होते है। ये आपकी हड्डियो को मजबूत बनाने में मदद करता है। बच्चों से लेकर बड़ों के आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी फायदेमंद है। इसके सेवन से आपको कब्ज की समस्या भी दूर हो सकती है।
3. बादाम
बादाम खाने से दिमाग का विकास होता है। ये प्रोटीन से भरपूर होता है। बादाम खाने से आपकी इम्यूनिटी पावर भी बूस्ट होती है। इसके सेवन से आपके शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
4. पिस्ता
पिस्ता आपके दिल को हेल्दी रखने का काम करता है। ये आपके आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है। पिस्ता आपके दिमाग को भी हेल्दी रखने में सहायक है।
5. अखरोट
अखरोट जरूरी पोषक तत्वों और हेल्दी फैट से भरपूर होता हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है। अखरोट को दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अखरोट खाने से आपकी याददाश्त भी तेज होती है।
6. अंजीर
अंजीर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। अंजीर पोटैशियम, विटामिन बी5 और बी6 के गुणों से भरपूर हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications