Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बासी रोटी खाने से होते हैं फायदे, ब्लड शुगर रहता हैं नियंत्रित
अक्सर घरों में रात को बनी हुई बची हुई रोटी को फेंक देते हैं। लोग इसे खराब समझकर या फिर शरीर के लिए हानिकारकर मानकर इसे फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप लोगों को इस बासी रोटी के फायदे पता हैं। इस बासी रोटी को खाने से सेहत को क्या-क्या फायदा मिलता है।
अगर नहीं तो आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे की बासी रोटी को खाने से शरीर का स्वास्थय कैसै सही रहता है। दरअसल बासी रोटी में सबसे ज्यादा पौष्टिक तत्व पाए हैं। इस बात की पुष्टि एक शोध में हुई है। इस रोटी से मिलने वाली प्रोटीन शरीर को ऊर्जावान बनाती है।

डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान
डायबिटीज के रोगियों के लिए बासी रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो सुबह के समय बासी रोटी को दूध के साथ खाना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके शरीर में शर्करा का स्तर संतुलित रहेगा।

ब्लड प्रेशर रहेगा ठीक
अगर आपको ब्लडप्रेशर की समस्या है, तो बासी रोटी खाना लाभकारी होगा। ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से बढ़ा हुआ रक्तचाप संतुलित रहता है।

जिम वाले जरुर खाएं
बासी रोटी सेहत बनाने वालों के लिए भी फायदेमंद है। कई फिटनेस सेंटर और जिम में एक्सरसाइज के साथ सुबह बासी रोटी खाने की सलाह दी जाती है। ताजी रोटी की अपेक्षा बासी रोटी अधिक पौष्टिक होती है, क्योंकि लंबे समय तक रखे रहने के कारण इसमें जो बैक्टीरिया होते हैं वे सेहत बनाने में लाभकारी होते हैं।

एसिडिटी से छुटकारा
गेहूं की रोटी में पाया जाने वाला फाइबर आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करता है और पेट की समस्याएं नहीं होती। रोज सुबह दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करने से आपको एसिडिटी की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications