Latest Updates
-
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि
वेट लॉस के लिए लें ये मिनी मील्स
वजन कम करने के दौरान सबसे जरूरी होता है अपनी डाइट पर ध्यान देना। आप क्या खा रहे हैं, आप कितना खा रहे हैं और कितनी बार आप भोजन कर रहे हैं, ये सभी बातें आपके वेट लॉस में मदद करते हैं। अमूमन लोग दिन में केवल तीन बार ही भोजन करते हैं। हालांकि, वेट लॉस के दौरान ऐसा करने से वजन कम करने में समस्या होती है। वेट लॉस के लिए जरूरी होता है कि आप मेन मील्स के दौरान कई मिनी मील्स लें।
ये मिनी मील्स आपको अधिक फुलर अहसास करवाते हैं। वहीं दूसरी ओर इससे आप अनहेल्दी क्रेविंग्स और ओवरईटिंग से बच जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही हेल्दी मिनी मील्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको वजन कम करने में मदद कर सकती हैं-

मिनी मील्स के रूप में खाएं सैंडविच
मिनी मील्स के रूप में सैंडविच खाना एक अच्छा विचार है। हालांकि, सैंडविच बनाते समय आप हेल्दी फिलिंग जैसे चिकन, खीरा, पनीर या फिर ग्रीन चटनी आदि को इस्तेमाल करें। साथ ही आप सैंडविच बनाने के लिए व्हाइट ब्रेड के स्थान आटा ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड आदि को ही यूज करें।

मिनी मील्स के रूप में खाएं स्प्राउट्स चाट
मिनी मील्स के रूप में चाट खाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो ऐसे में इसे एक हेल्दी ट्विस्ट दें। मसलन, आप स्प्राउट्स चाट बनाएं। इसमें आप खीरा, टमाटर व कई मसालों को मिक्स करे इसे और भी अधिक टेस्टी व हेल्दी बना सकते हैं।

मिनी मील्स के रूप में खाएं एग टोस्ट
आमतौर पर, ऑमलेट या एग टोस्ट को लोग ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं, जबकि यह आपके डे टाइम में मिनी मील्स का भी हिस्सा हो सकता है। अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है और इसलिए जब आप मिनी मील्स के रूप मंे आप इसे खाते हैं तो यह आपको लंबे समय तक फुलर होने का अहसास करवाता है। आप इसमें कुछ हर्ब्स व मसालों के जरिए इसके टेस्ट को हर बार यूनिक बना सकते हैं।

मिनी मील्स के रूप में खाएं फल
फल यकीनन एक हेल्दी फूड आइटम होते हैं, जिन्हें मिनी मील्स के रूप में खाया जा सकता है। आप मौसम को ध्यान में रखते हुए किसी भी एक फल का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, जब आप वेट लॉस पर हैं तो आपको इसकी मात्रा पर ध्यान देना चाहिए। आप एक मिनी मील्स में किसी भी एक फल को खा सकती हैं।

मिनी मील्स के रूप में खाएं रोस्टेड स्नैक्स
मिनी मील्स के रूप में रोस्टेड स्नैक्स को खाना यकीनन एक अच्छा व हेल्दी ऑप्शन है। जब आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो ऐसे में रोस्टेड चना, रोस्टेड पीनट्स आदि खा सकते हैं। यह एक ऐसा मिनी मील है, जिसे आप आसानी से कैरी भी कर सकते हैं। इसलिए, इन्हें हल्की भूख के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

मिनी मील्स के रूप में पीएं नट्स मिल्क या स्मूदी
अगर आप मिनी मील्स बनाने के लिए बहुत अधिक मेहनत नहीं करना चाहती हैं तो ऐसे में आप नट्स मिल्क या स्मूदी बना सकते हैं। इन्हें बनाने में केवल कुछ सेकंड्स ही लगते हैं। लेकिन यह काफी फिलिंग होते हैं। साथ ही कई तरह के फल व सब्जियों के कारण यह बेहद ही हेल्दी माने जाते हैं। नट्स मिल्क में आप बादाम का दूध पी सकते हैं। वहीं स्मूदी में आप अपनी पसंद के कई फल व सब्जियों को शामिल करके तैयार कर सकते हैं।
तो अब आप भी वेट लॉस के लिए इन मिनी मील्स को अपनी डाइट में शामिल करें और हेल्दी तरीके से अपना वजन कम करें।



Click it and Unblock the Notifications