Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
Health Tips : सर्दियों में दूर भागेगी ठंड जब आप खाएंगे ये देसी चीजें
उत्तर भारत में कोल्ड वेव की वजह से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने लोगों को घर के अंदर दुबके रहने पर मजबूर किया हुआ है। सर्दियों के मौसम में लोगों में इम्यूनिटी पॉवर कमजोर होने लगती है, जिसकी वजह से वो जल्दी-जल्दी सर्दी-बुखार के शिकार होने लगते हैं। ठंड के मौसम में आपकी थोड़ी सी लापरवाही बड़ी बीमारी की वजह बन सकती है। ऐसे में अपने आप का खयाल रखना काफी अहम हो जाता है। आप अपने खान-पान में ऐसी चीजों को शामिल करें जो आपकी हेल्थ के लिए बेहतर हो, जिससे इम्यूनिटी मजबूत बनी रहे। हम यहां आपको कुछ देसी चीजें बता रहे हैं, जिसके बारें में अक्सर आपके नानी-दादी शरीर को गर्म रखने के लिए खाने के लिए बोलती हैं, लेकिन आप अपने टशन में उनकी तरफ देखते भी नहीं है, जब तक आप बीमार ना पड़ जाएं। चलिए जानते हैं वो क्या देसी चीजें है जिन्हें खा कर आप जाड़ों के मौसम में फिट रह सकते हैं-

Winter Diet Tips- सर्दियों में अपना डाइट में शामिल करें ये चीजें-
दालचीनी -
दालचीनी तो हर घर के किचन में आराम से मिलने वाला मसाला है। क्योंकि इंडियन किचन के बेहतरीन खानें में स्वाद लाने की जिम्मेदारी में इसका अहम स्थान होता है। सर्दियों में दालचीनी को आप कई तरह से यूज कर सकते हैं। दालचीनी का पानी, दालचीनी की चाय, खाना बनाने में इसका यूज होता ही है। दूध में भी दालचीनी का यूज करके आप अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकते हैं।

Winter Diet Tips- गुड़ -
हर इंडियन हाउस होल्ड में गुड़ बड़े आराम से मिलता है। आपके दादा-दादी, नाना-नानी आपसे जरूर गुड़ के सेवन की सलाह देते हैं। गुड़ को सर्दियों में खाने से काफी सारे हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। गुड़ से शरीर में गर्मी बनी रहती है। खानें में भी मजेदार होता है। गुड़ आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। आप सुबह खाली पेट भी गुड़ खा सकते हैं। साथ ही गुड़ की चाय पी बनाकर पी सकते है।

Winter Diet Tips- केसर -
ठंड के मौसम में केसर का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है। थोड़ी सा केसर लेकर एक ग्लास दूध में डाल कर पी लें। सर्दी में गर्मी का अहसास ये आपका करा देगा। इसके साथ आप केसर को कई तरह के फूड आइटम्स मिलाकर यूज कर सकते हैं।

Winter Diet Tips- अदरक
अदरक तो हर घर में होती ही होती है। आप अदरक को हर खानें में इस्तेमाल तो करते ही हैं। तो आप अदरक को कूट कर चाय में पकाकर पी सकते हैं। अदरक के साथ शहद भी काफी फायदेमंद होता है। शरीर की गर्मी के साथ ये सर्दी में होने वाली कई तरह की बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करता है।
Disclaimer- यहां बताई हुई बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है।



Click it and Unblock the Notifications