Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
कहीं आप जिस सब्जी के नाम पर जहर तो नहीं खा रहे हैं! EWG ने जारी की 12 जहरीली फल-सब्जियों की लिस्ट
फल और सब्जियां खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। ये शरीर को बीमारियों से दूर रखकर हमें सेहतमंद बने रहने में मदद करते हैं। लेकिन हाल ही में एन्वायरमेंट वर्किंग रिपोर्ट 2022 (ईडब्ल्यूजी) ने 2022 'डर्टी डोजेन' प्रकाशित किया है, जिसमें अधिक कीटनाशक का इस्तेमाल किए हुए ताजे फल और सब्जियों की लिस्ट जारी की हैं। डर्टी डोजेन मूल रूप से ईडब्ल्यूजी (EWG) की तरफ से बनाई गई एक हाई-प्रोफाइल वार्षिक लिस्ट है। इस लिस्ट में 12 सबसे अधिक कीटनाशक और दूषित तरीके से उगाए गए फलों और सब्जियों" के नामों की सूची है। यह रिपोर्ट अमेरिकी एक्टिविस्ट ग्रुप द्वारा हर साल जारी की जाती है।

सबसे अधिक कीटनाशक वाले सब्जी- फल
शिमला मिर्च, मिर्च, सरसो का साग, पालक और अन्य पत्तेदार साग के साथ-साथ स्ट्रॉबेरी में सबसे अधिक कीटनाशक का इस्तेमाल होता है। इनके अलावा फलो में सेब, अंगूर और नेक्टरीन हैं। चेरी, आड़ू, अजवाइन, चेरी, टमाटर और नाशपाती कुछ अन्य खाद्य पदार्थ हैं जिनसे बचना चाहिए।

इनमें मिले कम कीटनाशक
EWG की एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सबसे कम कीटनाशक की मात्रा बढ़ाने वाले फल और सब्जी कौन से हैं। इस लिस्ट में शामिल 70% फलों और सब्जियों में कोई हानिकारक केमिकल नहीं था, सिर्फ 5 प्रतिशत फलों और सब्जियों में 2 या अधिक कीटनाशक थे। 46 फलों-सब्जियों की लिस्ट में अवोकाडो में कीटनाशकों का स्तर सबसे कम था, इसके बाद स्वीट कॉर्न, अनानास, प्याज मशरुम, खरबूजा, आम, तरबूज, शकरकंद, कीवी, मीठा तरबूज, मीठे मटर और पपीता थे।

क्या कहते है विशेषज्ञ
ईडब्ल्यूजी के कीटनाशक विशेषज्ञ का कहना है कि किसी को फलों और सब्जियों का सेवन रोजाना करना चाहिए, भले ही उन्हें उगाने के तरीके कुछ भी हों। बल्कि ऐसे फल-सब्जियों को खरीदें जो ऑर्गेनिक हों. अगर कोई ऑर्गेनिक फूड का सेवन करता है तो उसके शरीर में बढ़ी हुई हानिकारक केमिकल और कीटनाशक की मात्रा तेजी से कम होने लगती है।

कीटनाशक के जोखिम
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन में, यह पता चला है कि अधिक मात्रा में कीटनाशकों और अन्य विषाक्त पदार्थों के साथ सब्जियों और फलों का सेवन करने से विभिन्न हृदय स्थितियों के साथ-साथ प्रारंभिक मृत्यु दर विकसित होने का खतरा हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications