Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
कोविड-19 मील प्लान: भीगे बादाम से लेकर खिचड़ी, सरकार ने बताया क्या खाएं रिकवर हुए मरीज
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लाखों की तादाद में मामले देखने को मिल रहे हैं। इस वायरस के जद में आए लोगों में कमजोरी और थकान की समस्या भी ज्यादा देखने को मिल रही है। कोविड संक्रमित कई मरीजों के मन में एक ही संशय है कि इस वायरस से आए कमजोरी और थकान को दूर करने के साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाया जाएं? कोरोना से रिकवर हुए लोगों की इम्यूनिटी को बूस्ट अप करने के लिए
भारत सरकार द्वारा एक ट्वीट करके "फाइव स्टेप मील प्लान" के बारे में जानकारी दी गई है। ये कोरोना के बाद भी होने वाली थकान को दूर करने के लिए कारगर है।
इस मील प्लान को सरकार ने रिकवर हो रहे मरीजों को पांच स्टेप के जरिए बताया है कि, सुबह के नाश्ते से लेकर रात को डिनर में क्या खाकर इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है।

1. अपनी सुबह की शुरुआत भीगे हुए बादाम और किशमिश से करें। बादाम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और किशमिश आयरन देता है।
2. ब्रेकफास्ट में रागी डोसा या फिर खिचड़ी का सेवन करें।
3. लंच में गुड़ और घी का सेवन करें। इसे रोटी के साथ खा सकते हैं।
4. डिनर में सिंपल खिचड़ी खाएं, क्योंकि इसमें कई सारे पोषण तत्व होते हैं और हल्का होने की वजह से नींद भी अच्छी आती है।
5. खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसलिए पानी के अलावा होममेड लाइम जूस (नींबू पानी) और छाछ का सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
