Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बादाम तो खूब खाएं होंगे आपने जरा हरे बादाम खाने के फायदे सुन लें, बेशकीमती ड्रायफूट है ये
आपने भूरे या सूखे बादाम तो खूब खाए होंगे, पर क्या कभी हरे बादाम खाए हैं? हरे बादाम खाने नाम सुनकर सिर चकरा गया होगा ना आपका। जी हां, हरे बादाम भी होते हैं, जो सूखे बादाम का कच्चा रूप है।
सूखे बादाम की तरह कच्चे हरे बादाम भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यूं कहें कि ये सूखे बादाम की तुलना में अधिक हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हरे बादाम ज्यादात्तर अप्रेल और मई के महीनें में मिलते हैं। (आप इन्हें ज्यादा देर तक प्रिजर्व नहीं रख सकते हैं, अगर वो सूखे नहीं है तो) आइए जानते है कि हरे बादाम और क्या फायदे होते हैं इसके, जानें यहां।

इम्यूनिटी बढ़ाए
हरे बादाम एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट करते हैं। जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

वजन घटाएं
वजन घटाने के लिए कई तरकीबें आजमा चुके हैं, फिर भी लाभ नहीं हुआ, तो अब खाएं हरा बादाम। ये वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं, क्योंकि इसमें हेल्दी फैट मौजूद होता है। इसके सेवन से आसानी से एक्स्ट्रा फैट शरीर से बाहर निकल जाता है।

स्किन के लिए बेहतर
हरे बादाम आपको सन डैमेज से बचाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व प्रीमैच्योर एजिंग और सूर्य की पराबैंगनी किरणों से बचाता है। ये चेहरे और शरीर को डिटॉक्स करके चेहरे को चमकदार बनाता है।

कब्ज को भगाएं
पेट की सेहत भी इससे दुरुस्त रहती है। सूखा बादाम हो या हरा, सभी पेट को हेल्दी रखते हैं। इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे आपका पेट साफ रहता है। कब्ज की समस्या नहीं होती और पाचन प्रक्रिया सुचारू होती है।

बालों की जड़े मजबूत करें
विटामिन, खनिज और कई अन्य पोषक तत्वों के कारण ये बालों को भी मजबूती देते हैं। बालों को घना और गिरने से बचाने के लिए आप हर दिन तीन-चार हरा बादाम खाएं। हरे बादाम खाने से हेयर लॉस कम होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स और कई सारे पोषक तत्व शामिल होते है जो बालों को जड़ों से मजबूत और चमकदार बनाता है।

प्रेगनेंसी के लिए भरपूर है
इसमें फॉलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होती है। यदि आप प्रेग्नेंट हैं, तो इसका सेवन जरूर करें। पेट में पल रहे भ्रूण का मस्तिष्क हेल्दी होगा और न्यूरोलॉजिकल विकास भी सही ढंग से हो सकेगा।

अस्थमा में कारगर
जिन्हें अस्थमा की शिकायत है, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन ई छोटे बच्चों में अस्थमा होने के खतरे को कम करता है।

गर्मियों में जरुर खाएं
हरे बादाम ज्यादात्तर गर्मियां में ही पाए जाते हैं। हरे बादाम को गर्मी के मौसम में खाना अधिक फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है।

किडनी के लिए हेल्दी
इसमें पोटैशियम अधिक होता है। ऐसे में जो लोग किडनी से संबंधित किसी रोग से ग्रस्त हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
